Featured

पूरी दुनिया में हो रही इस चूहे की बहादुरी के चर्चे, ब्रिटेन ने भी दिया गोल्ड मेडल

दुनिया में आए दिन कई अजीबोगरीब किस्से हमारे सामने आते रहते हैं। इसी बीच कंबोडिया(Cambodia) से भी एक हैरान करने वाला खबर हमारे सामने आई है। क्या कभी आप ऐसा सोच सकते हैं कि एक छोटा सा चूहा हजारों लोगों की जान बचा सकता है। आप सोच रहे होंगे कि शायद यह कोई मजाक की बात है लेकिन आपको बता दें कि कंबोडिया में ऐसा हुआ है। यही नहीं इस चूहे(Magawa) की बहादुरी का बाकायदा सम्मान भी किया गया है।

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंबोडिया में एक चूहे की बहादुरी का किस्सा सामने आया है। जहां मगावा(Magawa) नाम के एक विशाल चूहे ने अपनी सूंघने की क्षमता से 39 बारूदी सुरंगों का पता लगाया था। यही नहीं इस चूहे ने इस काम के दौरान 28 जिंदा विस्फोटकों का भी पता लगाया था। जिसके बाद उन्हें डिफ्यूज कर हजारों लोगों क जान बचाई जा सकी थी। इस चूहे की बहादुरी के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं।

गोल्ड मेडल से सम्मानित

Image Source – Diariolibre.com

मगावा(Magawa) नाम के इस चूहे को उसकी वीरता के लिए बहादुरी का गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया है। अफ्रीकी नस्ल के इस चूहे को यह सम्मान ब्रिटेन की एक संस्था की ओर से दिया गया है। फिलहाल मगावा अभी सात साल का है। मगावा को ब्रिटेन की एक चैरिटी संस्था पीडीएसए ने बीते शुक्रवार को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है।

बताया जा रहा है कि मगावा(Magawa) ने दक्षिण पूर्व एशियाई देश कंबोडिया में 15 लाख वर्ग फीट के इलाके को बारूदी सुरंगों से मुक्त बनाने में मदद की थी। यह बारूदी सुरंगें 1970 और 1980 के दशक की थीं। दरअसल इसी दौरान कंबोडिया में गृह युद्ध छिड़ा था। इस युद्ध के दौरान यहां पर दुश्मनों को मारने के लिए काफी बड़े इलाके मं बारूदी सुरंगों को बिछाया गया था। हालांकि युद्ध को खत्म हुए तो काफी समय बीत गया लेकिन यह बारूदी सुरंगें अभी भी लोगों की जान ले रहीं थीं।

Image Source – Nypost.com

यह भी पढ़े

चूहों को मिलती है ट्रेनिंग

मगावा(Magawa) ने जिस काम को अंजाम दिया है, वह कोई साधारण काम नहीं है। दरअसल इस काम के लिए यहां पर चूहों को खास ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें सिखाया जाता है कि विस्फोटकों में कैसे रासायनिक तत्वों का पता लगान है और बेकार पड़ी धातु को अनदेखा करना है। ऐसे में यह चूहे ट्रेन्ड होकर जल्द से जल्द बारूदी सुरंगों का पता लगा सकते हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

1 day ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

1 day ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

7 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

7 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago