Image Source - inshortsmarathi.com/ indiatimes.com
Rekha Birthday Special: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रेखा भले ही 65 साल की उम्र पूरी कर चुकी हों लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती पहले की तरह ही बरकरार है। यही वजह है कि आज भी लोग रेखा की एक अदा के दीवाने हो जाते हैं। हालांकि रेखा का रहस्यमयी जीवन लोगों को अपनी ओर ज्यादा आकर्षित करता है। क्योंकि वह मांग में सिंदूर भरती हैं लेकिन उनके पति का किसी को भी पता नहीं है। यही नहीं रेखा के नाम के सबसे ज्यादा चर्चे तो उनका नाम अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) के नाम के साथ जुड़ने की वजह से होता है। रेखा और अमिताभ भले ही अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने न आए हों लेकिन प्यार छुपाए नहीं छुपता।
रेखा के 66वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके और अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) के जीवन से जुड़े ही एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। दरअसल रेखा(Rekha) के जीवन में एक ऐसा भी समय आया था, जब उन्होने कहा था कि ‘मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का ये अहसास नहीं।’
दरअसल यह बात साल 1983 की है, जब कुली फिल्म की शूटिंग हो रही थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन एक हादसे में घायल हो गए थे और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। इस दौरान दोनों लोग एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे थे। इसी दौरान रेखा(Rekha) अपने आप को रोक नहीं पाईं और चुपके से अमिताभ(Amitabh Bachchan) के दीदार के लिए अस्पताल पहुंच गईं। हालांकि इस दौरान खबर ये आई कि रेखा को अमिताभ से मिलने नहीं दिया गया। जिस पर उन्हें काफी ज्यादा धक्का लगा।
यह भी पढ़े
इस घटना के बाद रेखा(Rekha) ने एक मैग्जीन को दिए बयान में इस मामले का जिक्र किया था और कहा था, ‘सोचिए मैं उस शख्स को ये नहीं बता पाई कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं। मैं ये महसूस नहीं कर पाई कि उस शख्स पर क्या बीत रही है। मुझे मौत मंजूर थी लेकिन बबसी का ये अहसास नहीं। मौत भी इतनी बुरी नहीं होती होगी।’ रेखा के इस बयान से यह तो साफ हो गया था कि अलग होने के बावजूद भी उनके दिल में अमिताभ के लिए बेइंतहा प्यार था। हालांकि अमिताभ ने इस रिश्ते को हमेशा नकारा। उनके मुताबिक रेखा केवल उनकी को स्टार थीं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…