Featured

एक बार फिर रिजेक्ट हुई रिया और शौविक की बेल, इस तारीख़ तक जेल में रहेंगे भाई बहन!

सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) मौत के मामले की ड्रग्स एंगल से जांच कर रही नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) और उनके भाई शौविक को न्यायिक हिरासत में लिया था। अरेस्ट होने के बाद से ही रिया के वकील लगातार उनकी बेल के लिए कोशिश कर रहे हैं जिसमें उन्हें एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है। एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई सेशन कोर्ट ने एक बार फिर से रिया सहित उनके भाई शौविक(Showik Chakraborty) और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

बीस अक्टूबर तक बढ़ी दोनों भाई बहन की न्यायिक हिरासत

Image Source- Swarajyamag.com

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) मामले में ड्रग्स एंगल में फंसी रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) और उनके भाई सहित अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत को मुंबई सेशन कोर्ट ने अब 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी की टीम ने रिया और शौविक को अरेस्ट किया था। इस मामले में विशेष एनडीपीसी कोर्ट ने एक बार फिर से दोनों की जामनत याचिका को ख़ारिज कर दिया है। गौरतलब है कि, रिया और उनके भाई पर ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप है। सुशांत केस में सीबीआई जांच के दौरान ड्रग्स का एंगल सामने आया था जिसके बाद एनसीबी ने इसकी कमान संभाली। एनसीबी की जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि, रिया और शौविक मुंबई के कई बड़े ड्रग पेडलर के संपर्क में थे। दोनों ही सैमुअल मिरांडा के माध्यम से ड्रग्स मंगाकर सुशांत तक पहुंचाते थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(Narcotics Control Bureau) ने इस मामले में रिया, शौविक और मिरांडा सहित बीस लोगों को अरेस्ट किया है।

इससे पहले भी खारिज़ की जा चुकी है रिया की जमानत याचिका

Image Source – Jagran.com

ज्ञात हो कि, रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) की जमानत याचिका को इससे पहले भी ख़ारिज किया जा चुका है। रिया के साथ ही पांच अन्य लोगों ने जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खट खटाया था जहाँ से उन्हें निराशा हाथ लगी थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीते 29 सितंबर को उनकी जमानत याचिका खारिज़ की है।

यह भी पढ़े

कोर्ट में एनसीबी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, रिया(Rhea Chakraborty) और शौविक ड्रग सिंडिकेट चलते थे, रिया इल्लीगल ट्रैफिकिंग के साथ ही फाइनेंसिंग का भी काम करती है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago