Image Source - Instagram@iamsrk
बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें भारत के साथ विश्व भर से फैंस का प्यार मिला। यहाँ तक कि दुबई का बुर्ज खलीफा भी शाहरुख के 55वें जन्मदिन पर उन्हीं के रंग में सराबोर नजर आया।
2 नवंबर को बॉलीवुड में रोमैंस किंग के नाम से जाने वाले किंग खान यानि शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) का जन्मदिन था और इसी खास अवसर पर उन्हें भारत से लेकर विश्व के बाकी हिस्सों से भी फैंस का ढेर सारा प्यार मिला। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा(Burj Khalifa) ने भी बेहद शानदार अंदाज में शाहरुख को उनके जन्मदिन की बधाई दी।
दरअसल, बुर्ज खलीफा ने शाहरुख(Shah Rukh Khan) के जन्मदिन के मौके पर उनकी कई तस्वीरें दिखाई, जिन्हें देख शाहरुख भी खुशी से झूम उठे। इसी से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ फोटोज में शाहरुख बुर्ज खलीफा के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
शाहरुख ने इन फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “खुद को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखकर बहुत खुशी हो रही है। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाबार ने मेरी अगली फिल्म के पहले ही मुझे स्क्रीन पर दिखा दिया। दुबई में मेहमान होने के नाते, मेरे बच्चे इससे काफी प्रभावित हैं और मुझे भी यह बेहद पसंद आया”।
यह भी पढ़े
कई फोटोज में शाहरुख अपने बच्चों के साथ भी पोज करते हुए नजर आए। मालूम हो कि बुर्ज खलीफा ने यह यह पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी उनके जन्मदिन के मौके पर दुबई का बुर्ज खलीफा उन्हें शानदार अंदाज में बधाई दे चुका है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…