Featured

अवार्ड फंक्शन में बांसुरी बजाते नजर आए शाहरूख खान, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरूख खान(Shah Rukh Khan) भले आजकल कम फिल्मों में नज़र आ रहे हों लेकिन अक्सर ही वह अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। शाहरूख की बेटी सुहाना भी इधर अपनी नई-नई तस्वीरों और अद्भुत पोस्ट को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। लॉकडाउन के दौरान भले बॉलीवुड वापस पटरी पर आने की कोशिश में जुटा है लेकिन शाहरूख के फैंस किंग खान को ट्रेंड करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। दरअसल सोशल मीडिया(Social Media) पर शाहरूख(Shah Rukh Khan) का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह अपने रोमांटिक अंदाज में बांसुरी बजाते दिखाई दे रहे।

पुराने अवार्ड फंक्शन का है वीडियो

Image Source – Instagram@iamsrk

वीडियो देखने से लग रहा कि शाहरूख(Shah Rukh Khan) किसी अवार्ड फंक्शन में बैठे हैं और अचानक से बांसुरी बजाना शुरू कर देते हैं। बांसुरी वाले इस वीडियो में शाहरूख के साथ उनकी पत्नी गौरी खान भी बैठीं हैं, जबकि बीच में दूसरे बॉलीवुड हस्तियों की तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। वीडियो देखने से साफ पता चल रहा कि ये पहले किसी फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो है।

फैन क्लब ने किया शेयर

शाहरूख(Shah Rukh Khan) के इस वीडियो को फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है जिसके बाद ये वीडियो तेजी से हर सोशल मीडिया मंच पर वायरल हो गया। इस वीडियो पर फैन्स खूब लाइक्स और कमेंट बरसा रहे हैं।

यह भी पढ़े

बता दें कि किंग खान(Shah Rukh Khan) इनदिनों आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स हर सीजन की तरह इस साल भी हिस्सा लेगी। यह टूर्नामेंट पहली बार पूरी तरह से यूएई में हो रहा।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago