Featured

शेखर सुमन ने बिग बी के ट्वीट पर कसा तंज़, कहा “गली-गली में शोर है, सुशांत वॉरियर्स का रोर है”

हाल ही में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) ने एक ट्वीट किया, जिसपर शेखर सुमन(Shekhar Suman) का तंज़ भरा रिएक्शन काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) की मौत की जांच के दौरान काफी बातें सामने आईं। इस मामले में हर दिन एक से बढ़कर एक नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया(Social Media) पर सुशांत के लिए इंसाफ की मांग तीन महीने बाद भी बरकरार है। ना सिर्फ सुशांत के प्रशंसक, बल्कि कई सारे छोटे-बड़े सेलेब्स भी उनको न्याय दिलाने के लिए अभियान छेड़े हुए हैं। शेखर सुमन(Shekhar Suman) भी ऐसे ही एक सेलेब हैं जो राजपूत के लिए न्याय की मांग करने वाले सेलेब्रिटीज में शामिल हैं। वह आए दिन ट्वीट के जरिए सुशांत के लिए न्याय की मांग करते रहते हैं। अब हाल ही में शेखर ने अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट का जवाब दिया है, जो इस समय सुर्खियां बटोर रहा है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में क्या लिखा –

दरअसल बिग बी ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट लिखा: ” टी-3565, अभी तक की रिकॉर्ड की गई सबसे तेज आवाज 3000 मील दूर तक सुनी गई और इसकी तरंगों ने ग्लोब के तीन चक्कर लगाए। यह ध्वनि तरंगें एक पुराने ज्वालामुखी क्रेकोटा से निकली थीं। 27 अगस्त को वह पर्वत फट गया। डेसिबल 310 पर। इंसान के ईयर ड्रम 150-160 डेसिबल पर फट जाते हैं”

शेखर सुमन(Shekhar Suman) का तंज़ भरा ट्वीट –

शहंशाह के इस ट्वीट को शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स की तरफ मोड़ दिया और इसे री-ट्वीट करते हुए लिखा, “दुनिया की रिकॉर्ड की गई सबसे तेज आवाज सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की है, जो भारत में सुशांत को न्याय दिलाने के लिए इतनी जोर से उठ रही है कि इसकी ध्वनि तरंगें ग्लोब के लाखों चक्कर लगा चुकी हैं और अभी भी चक्कर लगा रही हैं”

यह भी पढ़े

सुशांत के फैंस ने शेखर सुमन(Shekhar Suman) के इस ट्वीट को भरपूर सहयोग दिया और सराहा भी।

बता दें कि 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत इसी साल 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन की सीबीआई जांच चल रही है।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago