Featured

सुशांत की बहन श्वेता ने प्रधानमंत्री से लगाई स्वेच्छा से तत्काल जांच की गुहार!

Sushant Singh’s Sister Tweet to PM Modi for Immediate Investigation: जानकारी हो कि, इन दिनों देश में सुशांत सिंह एक बड़े मुद्दा बने हैं। उनकी आत्महत्या के बाद अब इस केस की हर एंगल से जांच की जा रही है। सुशांत की मौत के एक महीने के बाद अब उनका परिवार भी इस बारे में खुलकर अपनी राय रख रहा है। बीते दिनों सुशांत के पिता ने रिया चक्रबर्ती(Rhea Chakraborty) के खिलाफ पटना में एक एफआईआर दर्ज किया है। इस एफआईआर में उन्होनें रिया के खिलाफ 21 आरोप लगाए हैं। दूसरी तरफ अब सुशांत की बहन श्वेता(Shweta Singh Kirti) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) से इस मामले की तत्काल जांच की गुहार लगाई है।

ट्वीट कर पीएम् से मामले की संज्ञान लेने की कही बात

Image Source – Instagram

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति(Shweta Singh Kirti) ने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) को ट्वीट कर उनसे इस मामले की तत्काल जांच करवाने की मांग की है। आपको बता दें कि, श्वेता ने अपने ट्वीट में लिखा है, “मैं सुशांत राजपूत की बहन हूँ और इस मामले की तत्काल जांच की आपसे अनुरोध करती हूँ।” इसके साथ ही श्वेता ने लिखा है हम भारत की कानून व्यवस्था में पूरी तरह से यकीन करते हैं और हर कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं।

यह भी पढ़े

सबूतों के साथ छेड़-छाड़ ना हो इसलिए श्वेता ने किया ट्वीट

गौरतलब है कि, सुशांत की मौत के बाद उनकी आत्महत्या(Sushant Singh Suicide Case) पर विभिन्न प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं। काफी लोगों को इस बात की भी शक है कि, यह आत्महत्या ना होकर एक मर्डर है। चूँकि मुंबई पुलिस अभी तक इस मामले में कोई वर्डिक्ट नहीं दे पाई है इसलिए परिवार का विश्वास अब मुंबई पुलिस से उठ रहा है। उन्हें शक है कि, मामले की स्वेछा से जांच नहीं हो रही है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सुशांत की बहन ने प्रधानमंत्री को ट्वीट कर लिखा है, “मेरा मानना है कि, आप हमेशा सच के साथ खड़े होते हैं, हमलोग बेहद साधारण परिवार से आते हैं, फिल्म इंडस्ट्री में मेरे भाई का कोई गॉडफादर नहीं था ना हम वहां किसी को जानते हैं। मेरी आपसे अनुरोध है कि, तत्काल रूप से इस केस की जांच शुरू की जाए ताकि सबूतों के साथ छेड़छाड़ ना हो। आपसे हमें न्याय की पूरी उम्मीद है।”

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago