Featured

पॉलिटिक्स जॉइन करने को लेकर अभिनेता सोनू सूद मे किया बड़ा खुलासा, कहा….

जिस दिन से सोनू सूद(Sonu Sood) गरीबों की मदद के लिए मैदान में उतरे तभी से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि अब वे किसी भी समय पॉलिटिक्स जॉइन कर सकते हैं। अब इन सब कयासों पर सोनू ने बड़ा खुलासा किया है।

कोरोना काल में ‘गरीबों के मसीहा’ के नाम से मशहूर हुए अभिनेता सोनू सूद को आज के समय में भला कौन नहीं जानता। गरीबों के लिए किए गए उनके नेक काम के बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे अब किसी भी समय राजनीति में उतर सकते हैं, लेकिन हाल ही में सोनू(Sonu Sood) ने इन सब कयासों को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

क्या कहते हैं सोनू(Sonu Sood)?

जी हाँ! रील विलेन से रीयल हीरो बनें सोनू सूद(Sonu Sood) ने साफ शब्दों में कह दिया कि उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में सोनू ने कहा, “मेरे सपनों की लिस्ट अभी काफी लंबी है, जिन्हें मुझे एक एक्टर के तौर पर पूरा करना है। मैं जो सपने लेकर मुंबई आया था, वो अभी भी अधूरे हैं और मैं पहले उन्हें पूरा करूंगा। पॉलिटिक्स तो मैं 5-10 साल बाद भी जॉइन कर सकता हूँ। दस साल पहले भी मुझे इसका ऑफर मिला था और अब भी मिल रहे हैं, लेकिन मेरा इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं हैं”।

यह भी पढ़े

बता दें कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान किए गए सोनू(Sonu Sood) के नेक कामों को लेकर पत्रकार मीना के. अय्यर ने ‘आई एम नो मसीहा’ नामक एक किताब भी लिखी है। हाल ही में सोनू ने यह किताब “कौन बनेगा करोड़पति” के सेट पर पहुँच कर अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) को भी गिफ्ट की और उसकी कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, “नए साल की बेहतरीन शुरुआत”।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago