Featured

मुंबई के पॉवर कट को लेकर छिड़ी बहस पर सोनू सूद का तगड़ा वार, एक ट्वीट से सबको किया शांत

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद(Sonu Sood) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और हर मामले पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल में मुंबई में हुई पॉवर कट की समस्या जहां पूरे देश में चर्चा का विषय बन गयी है, तो वहीं अब सोनू सूद ने भी इस मामले में खुलकर अपनी राय रखी है और शानदार ट्वीट किया है।

सोनू सूद का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मुम्बई में हुए पॉवर कट को लेकर जहां सबने अपनी परेशानी बताई और इस मामले का जमकर मजाक उड़ाया। यही नहीं कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर इस मामले के मीम्स भी वायरल किए। वहीं अब सोनू सूद ने एक ट्वीट के जरिये ऐसा करने वालों को करारा जवाब दिया है। उनके इस ट्वीट को काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है।

सोनू सूद(Sonu Sood) ने बिजली की समस्या को किया उजागर

सोनू सूद(Sonu Sood) ने मुंबई के पॉवर कट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, “मुंबई में दो घंटे से बिजली नहीं है तो पूरे देश को पता चल गया, लेकिन आज भी देश में ऐसे बहुत से घर हैं, जिन्हें दो घंटों के लिए भी बिजली नहीं मिलती है। इसलिए कृप्या धैर्य रखें।” गौरतलब हो कि मुंबई में पॉवर कट की समस्या को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लोगों को शांत रहने की सलाह भी दी थी। जिसके बाद अब सोनू सूद का यह शानदार ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े

आपको बता दें कि मुंबई में हुई बिजली की कटौती पर शहर के इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बोर्ड ने कहा, ‘TATA की बिजली सप्लाई में कुछ दिक्कत आने की वजह से बिजली बाधित हुई है।’ मुंबई में हुए पॉवर कट की वजह से यहां ट्रेनों का संचालन भी ठप हो गया है। इसकी वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक सिगनल भी काम नहीं कर रहे थे। पश्चिमी रेलवे ने बताया कि यह टाटा पॉवर में एक ग्रिड में गड़बड़ी आने की वजह से हुआ है। वहीं दूसरी ओर सोनू सूद कोरोना महामारी के दौरान एक योद्धा के रूप में सामने आए थे और लोगों की मदद की थी। याजी वजह है कि अब उनका एक ट्वीट ही असर दिखा रहा है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago