Featured

सोशल मीडिया पर सुहाना खान को लोगों ने कहा काली, रंगभेद पर शाहरुख़ की बेटी ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब !

बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान(Shah Rukh Khan) की बिटिया सुहाना(Suhana Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सुहाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों भी सुहाना इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिसपर लोगों ने उनके रंग को लेकर काफी कमेंट किया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों ने उन्हें काली तक कहा है। आइये इस खबर को विस्तार से जानते हैं।

ट्रोलर्स के कमेंट्स को सुहाना(Suhana Khan) ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुहाना ने कल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले अपनी एक तस्वीर शेयर की और उसके बाद एक-एक करके वो सभी कमेंट्स भी शेयर किए जो लोगों ने उनकी रंग को लेकर किया है। सुहाना ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, “इस समय काफी चीजें चल रही हैं और यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे ठीक करना बहुत जरूरी है। यह केवल मेरे बारे में नहीं है बल्कि उन सभी लड़के-लड़कियों के बारे में है जो बिना किसी वजह के हीन भावना से ग्रस्त होते हुए बड़े हुए हैं।”

सुहाना ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Image Source – Timesnowhindi.com

सुहाना ने ट्रोलर्स के जो कमेंट शेयर किए हैं उनमें से एक ने लिखा है, “ ये बिल्कुल भी खूबसूरत नहीं है, ये इतनी गोरी कब से हो गई? मेरा मतलब इसका रंग बहुत काला है।” इसके अलावा एक अन्य ट्रोलर् ने सुहाना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, “ऐ काली चुड़ैल”, वहीं किसी ने यह भी लिखा है कि, “कल्लो ने सर्जरी करवा ली फिर भी काली ही दिखती है।” इसके अलावा सुहाना ने एक और कमेंट शेयर किया है जिसमें किसी ने लिखा है, “बहुत ही ज्यादा बदसूरत है और साथ में काली भी”, एक कमेंट में किसी ने उन्हें काली बिल्ली तक बुलाया है।

यह भी पढ़े

इसके जवाब में सुहाना(Suhana Khan) ने लिखा है, “जब मैं बारह साल की थी तब से लोगों ने मेरी स्किन कलर को लेकर मुझे ताने मारे हैं। लेकिन दुःख की बात यह कि, इंडिया में पैदा होने वाले अमूमन लोगों का स्किन कलर ब्राउन ही है। यह अफ़सोस जनक है कि, यदि आप 5”7 और गोरे रंग के नहीं है तो लोग आपको हीन भावना से ग्रस्त करवाते हैं। मैं 5”3 और ब्राउन रंग की हूँ और मुझे इस बात की ख़ुशी है, मुझे मेलेनिन ट्रीटमेंट लेने की जरुरत नहीं।”

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago