Featured

सुहाना की सेल्फी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, लोग कर रहे जमकर कमेंट और लाइक

बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया(Social Media) पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, ऐसे कलाकारों की लिस्ट काफी ज्यादा लंबी है। हालांकि इन्हीं बॉलीवुड सितारों के बच्चे भी इस मामले में पीछे नहीं हैं और वह भी अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खाना(Suhana Khan) की। सुहाना खान वैसे तो अभी फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं लेकिन अक्सर ही सोशल मीडिया पर उनके चर्चे होते रहते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर सुहाना खान(Suhana Khan) की तस्वीरें अक्सर ही वायरल होती रहती हैं।

Image Source – Instagram@suhanakhan2

इसी क्रम में अब सुहाना खान(Suhana Khan) एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसकी वजह है उनकी एक सेल्फी का वायरल होना। अपनी इस सेल्फी की वजह से सुहाना खान के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। इस सेल्फी में उनका अंदाज भी काफी जबरदस्त दिख रहा है। उनके लुक की बात करें, तो वह इसमें भी काफी ग्लैमरस और बोल्ड नजर आ रही हैं। सुहाना खान ने अपनी इस सेल्फी को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है, जिसके बाद यह काफी तेजी से वायरल हो गई।

सुहाना(Suhana Khan) की सेल्फी पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात

लोग भी सुहाना खान(Suhana Khan) की इस सेल्फी को देखकर जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। फोटो में सुहाना खान न्यूड लिपग्लॉस, ग्लिट्री पिंक आईशेडो के साथ ड्यूवी मेंकअप किए नजर आ रही हैं। फोटो में सुहाना का पोज भी लाजवाब लग रहा है, जिसे देखने के बाद कोई भी बिना कमेंट या फिर लाइक किए नहीं रह पाएगा। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ सुहाना ने हार्ट शेप इमोजी भी शेयर किया है।
तस्वीर में सुहाना खान ने जिस तरह का पोज दिया है, उसे देखने के बाद लोग भी जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Image Source – Instagram@suhanakhan2

यह भी पढ़े

गौरतलब हो कि इससे पहले भी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान(Suhana Khan) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें सुहाना खान एक पत्थर पर बैठकर पोज देती हुई नजर आ रहीं थीं। फिलहाल तो सुहाना खान इन दिनों अमेरिका में पढ़ाई कर रहीं थीं, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उन्हें मुंबई वापस अपने घर आना पड़ा था और अभी वह अपने परिवार के साथ ही समय गुजार रही हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago