Featured

इस मिठाई के लिए आपको देने पड़ेंगे ₹9000 प्रति किलो, जानिए क्या है खासियत

पूरे विश्व में मनाए जाने वाले त्योहारों के दौरान अलग-अलग तरह की मिठाईयों का स्वाद लिया जाता है। भारत में वैसे तो हर त्योहार में विशेष मिठाईयों का चलन है लेकिन गुजरात के सूरत की एक दुकान में बिकने वाली फेस्टिवल स्पेशल मिठाई इन दिनों सबकी जुबां पर है। हालांकि जुबां से पेट तक पहुंचाने के लिए आपको अच्छी-खासी कीमत का भुगतान करना होगा।

₹9000 प्रति किलो बिक रही फेस्टिवल स्पेशल मिठाई

दरअसल गुजरात में शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन चंडी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। इस त्यौहार में विशेष रुप से घारी(Gold Ghari) नामक मिठाई खाने का रिवाज है। आमतौर पर आपको घारी की मिठाई 660 से 820 रुपए प्रति किलो मिल जाएगी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सूरत की एक दुकान पर त्योहार स्पेशल इस मिठाई का दाम 9000 रुपये प्रति किलो है। जिसका सुनहरा रंग देख लोग इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

क्या है मिठाई की खासियत

Image Source – Twitter@ANI

इस मिठाई को मावा, शक्कर, देशी घी और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर तैयार किया जाता है। खास बात यह है कि दुकानदार ने इसमें असली सोने की परत चढ़ा दी है जिसके चलते इसका नाम भी ‘गोल्ड घारी'(Gold Ghari) रखा गया है।

दुकान का कहना है कि, “हमने इस साल ‘गोल्ड घारी'(Gold Ghari) लॉन्च किया है, यह काफी हेल्थी है। आयुर्वेद में सोने को लाभकारी धातु माना गया है। इसे लॉन्च हुए तीन दिन हो गए हैं लेकिन बाज़ार सुस्त होने की वज़ह से अभी मांग कम है। हमें उम्मीद है आने वाले समय में इसको मांग बढ़ेगी।”


Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago