Featured

जल्द बंद हो सकता है ‘सुशांत सिंह सुसाइड मामला’, मुंबई पुलिस को नहीं मिल रहा ठोस सुराग – रिपोर्ट्स

Sushant Singh Rajput Suicide Case: बॉलीवुड के मशहूर और होनहार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी आत्महत्या की खबर के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और लोगों ने उनकी मौत को एक सोची समझी साज़िश का हिस्सा बताया। हालांकि वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिसा पर छपी खबर के मुताबिक मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के दौरान कुछ भी असामान्य नहीं पाया है, इसलिए वे कुछ हफ्तों के भीतर मामले को बंद करने के करीब है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस अब तक 34 लोगों के बयान रिकॉर्ड कर चुकी है। यह भी कहा जा रहा है कि सुशांत की बहन और उनके कुक नीरज से दोबारा पूछताछ की जाएगी। इसके बाद भी कोई नया सबूत या जानकारी नहीं मिली तो पुलिस केस को बंद करने पर विचार कर सकती है।

Image Source – Indiatoday.in

इससे पहले, सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट ने उनपर किसी के हमले या जान से मारने की संभावनाओं को खारिज कर दिया था जिसके बाद उनके प्रशंसकों और प्रियजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इस बीच, 14 जुलाई को सुशांत की एक महीने की पुण्यतिथि के मौके उनकी पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, अंकिता लोखंडे, मनीष शेट्टी और कई अन्य लोगों ने एक बार फिर उनको याद करते हुए अपने विचार साझा किए।

कुल 12 फिल्मों में किया अभिनय (Sushant Singh Rajput)

Image Source – Dnaindia.com

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत डेली सोप से की थी। फिल्म ‘काय पो छे’ से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अपने बॉलीवुड करियर में उन्होंने कुल 12 फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़े

उन्होंने काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यूयॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था!

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago