Featured

अक्सर शादी की फिराक में रहने वाले पोपटलाल असल जिंदगी में हैं तीन बच्चों के पिता

मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में पोपटलाल के कैरेक्टर को दर्शक उनके बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और लाजवाब अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अक्सर शादी को लेकर बेताब रहने वाले पोपटलाल(Shyam Pathak Aka Popatlal) पिछले 13 साल से अपने जीवनसाथी के तलाश में हैं लेकिन अभी तक उनकी तलाश जारी है और वह कुंवारे ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पोपटलाल का मशहूर किरदार निभाने वाले श्याम पाठक असल जिंदगी में शादी-शुदा और तीन बच्चों के पिता हैं।

पोपटलाल का है असल जिंदगी में खुशहाल परिवार

Image Source – Vtv Gujarati

श्याम पाठक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर शो की शूटिंग के दौरान अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। इस दौरान वह अपनी फैमिली फोटो भी कई बार शेयर कर चुके हैं। दरअसल श्याम पाठक(Shyam Pathak Aka Popatlal) ने 2003 में शादी रचाई थी और इस शादी से उनके तीन बच्चे भी हैं। इस लिहाज़ से वह 17 साल से शादी-शुदा है। रियल लाइफ में हैप्पी फैमिली सेटल लाइफ बिताने वाले श्याम पाठक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में शादी को लेकर परेशान रहते हैं।

शादी की कोशिश है जारी

Image Source – Instagram@shyampathakpopu

हर साल गोकुलधाम के घरवाले इस बात की कोशिश करते हैं कि पोपटलाल(Shyam Pathak Aka Popatlal) की शादी किसी भी हाल में हो जाए लेकिन ऐसा हीं होता है। पोपटलाल पिछले 13 सालों से शादी के अरमान लिए घरवालों से ये उम्मीद रखते हैं कि उनकी शादी कहीं ना कहीं जरूर करवा दी जाएगी लेकिन लगता है उनका इंतजार बरकरार रहेगा।

यह भी पढ़े

शो के दौरान उनका छाता लेकर चलने के स्टाइल, शादी को लेकर हमेशा एक बेचैनी, उनका गुस्साना और गुस्से में दुनिया हिला दूंगा कहने का अंदाज को लोग खूब पंसद करते हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago