Tere Bina Salman Khan Jacqueline Fernandez Released: लॉकडाउन की वजह से अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर फंसे हैं। हालाँकि इस दौरान वो सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ अपनी एक्टिविटी पोस्ट करते रहे हैं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ दिनों पहले ही फार्महाउस में घुड़सवारी करते हुए अपनी वीडियो पोस्ट की थी। सभी जानते हैं, इन दिनों लॉकडाउन की वजह से ना तो किसी भी चीज की शूटिंग हो पा रही है और ना ही कुछ रिलीज़ हो पा रहा है। लेकिन इस स्थिति में सलमान जैकलीन के साथ अपनी एक म्यूजिक वीडियो बना पाने में कामयाब रहे। “तेरे बिना” (Tere Bina) नाम से बनने वाले इस म्यूजिक वीडियो की आज कल खूब चर्चा हो रही है। लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की हो रही है कि, आखिर सलमान ने इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की कैसे। आज 12 बजे रिलीज़ हो चुका सलमान ने इस म्यूजिक वीडियो को कैसे शूट किया इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान को दोस्तों का दोस्त और दुश्मनों का दुश्मन माना जाता है। जिनसे उनकी दोस्ती है उनके लिए सलमान कुछ भी कर सकते हैं लेकिन जिससे दुश्मनी है उसको अपने पास भी नहीं भटकने देते। हालाँकि दुश्मन से ज्यादा इंडस्ट्री में सलमान के दोस्त हैं। यही वजह है कि, वो हमेशा अपने दोस्तों और परिवार वालों से घिरे रहते हैं। इसका सबसे बड़ा उदहारण आज रिलीज़ होने जा रहा सलमान का म्यूजिक वीडियो है। इस वीडियो में उनके साथ नजर आएँगी अभिनेत्री जैकलीन, बता दें कि, जैकलीन को सलमान के अच्छे दोस्तों में गिना जाता है। “तेरे बिना” नाम से आज 12 बजे रिलीज़ किये जा चुके अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में बताते हुए सलमान ने कहा कि, बांद्रा में उनके एक पड़ोसी हैं अजय भाटिया। अजय अक्सर सलमान से उनके लिए गाना गाने की ज़िद करते रहते थे। सलमान ने अजय भाटिया के लिए कुल चार गाने गाए हैं जिनमें से तेरे बिना भी एक है। सलमान ने कहा, तेरे बीना उन गानों में से है जो मेरी किसी भी फिल्म के लिए उपयुक्त नहीं था, इसलिए हमने इसे अब रिलीज़ करने का निर्णय लिया।
आपको बता दें कि, सलमान ने इससे पहले भी लॉकडाउन के बीच अपना म्यूजिक वीडियो “प्यार करोना” रिलीज़ किया था। सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, लगभग सात हफ्ते पहले जब वो इस गाने की शूटिंग के लिए पनवेल आए थे तब उन्हें मालूम नहीं था कि, वो यहाँ फंस जाएंगे। अब लॉकडाउन में उनके पास करने के लिए कुछ था नहीं तो उन्होनें इन गानों के म्यूजिक वीडियो रिलीज़ करने का फैसला किया। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग से जुड़ी विशेष जानकारी देते हुए जैकलीन ने बताया कि, पूरे वीडियो को सिर्फ तीन लोगों की मदद से शूट किया गया था; सलमान, खुद, और एक डीओपी। जैकलीन ने बताया कि, गाने के ट्रैक के अलावा, सलमान ने वीडियो का निर्देशन भी किया है। “तेरे बिना” म्यूजिक वीडियो में सलमान जैकलीन के साथ अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो का टीज़र पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है। जहाँ तक गाने की शूटिंग का सवाल है तो इसे महज चार दिनों में शूट किया गया। सलमान खान प्रोडक्शन का ये सबसे सस्ता गाना है।
यह भी पढ़े
हालांकि, ट्रैक को संपादित करना आसान नहीं था “चीजें धीमी थीं। हर कोई वाईफाई का उपयोग कर रहा है, इसलिए इंटरनेट की गति इतनी धीमी थी, कुछ फाइलों को डाउनलोड करने में हमें 24 से 36 घंटे लग गए।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…