Image Source - Instagram
कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी अभी अपनी नई फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो चुकी है और इस फिल्म में रणबीर कपूर के ऑपोजिट एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी(Tripti Dimri) को साइन कर लिया गया है।
एक सोर्स से लिखा गया था कि कुछ बड़ी और पॉपुलर एक्ट्रेस ने इस फिल्म में रोल के लिए ऑडिशन दिया था। इस लिस्ट में सारा अली खान का भी नाम है लेकिन फिल्म के मेकर्स ने तृप्ति डिमरी(Tripti Dimri) को फाइनल किया। मेकर्स ने फिल्म में तृप्ति को इसलिए सिलेक्ट किया क्योंकि वह न्यू फेस है और वह कैरेक्टर में अपील और ताजगी ला पाएंगी।
रणबीर कपूर की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी चर्चा में है। यह फिल्म अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय विलेन के रोल में है। रणबीर कपूर पिछली बार राजकुमार हीरानी के फिल्म संजू में दिखे थे। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर का रोल काफी अच्छा था और लोगों ने उन्हें बहुत अच्छा रिस्पांस दिया था। फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था। संजू फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।
यह भी पढ़े
अगर रणबीर कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणबीर कपूर एक्टर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों बहुत जल्दी शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए रणथंबोर गए थे। वहां पर उन्होंने खूब एंजॉय किया और अपने पिक्चर्स भी फैन के साथ शेयर की।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…