Featured

उड़द की दाल सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी है गुणकारी (Urad Dal ke Fayde)

Urad Dal ke Fayde: भारतीय घरों में आमतौर पर उड़द दाल का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के डिशों को बनाने में किया जाता है। दाल से लेकर दही बड़े आदि बनाने के लिए लोग इस दाल का इस्तेमाल करते हैं। खासकरके सभी शाकाहारी लोगों की फेवरेट डिश दाल मक्खनी भी इसी उड़द दाल से बनाई जाती है। इसके साथ ही देश का एक हिस्सा साउथ इंडिया में डोसा, बड़ा, मेडु बड़ा और इडली आदि बनाने में सबसे ज्यादा उड़द दाल का ही इस्तेमाल किया जाता है। अब स्वाद से हटकर सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य के लिए इस दाल को बेहद उम्दा माना गया है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विशेष रूप से उड़द दाल (Urad Dal ke Fayde) से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

उड़द की दाल को क्यों माना जाता है गुणकारी (Urad Dal ke Fayde)

LifeBerrys

उड़द की दाल को सेहत के लिए गुणकारी विशेष रूप से इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों की वजह से माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उड़द की दाल में विशेष रूप से आयरन, कैल्सियम, विटामिन बी, विटामिन सी, थायमीन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और फाइबर आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व आपकी सेहत के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकते हैं। दालों के सभी विभिन्न प्रकारों में उड़द की दाल को सबसे ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

उड़द की दाल से सेहत को होने वाले फायदे

पाचन क्रिया में सहायक

Sanjeevnitoday

उड़द की दाल को डाईजेसन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसे अपनी डायट में शामिल करने से आप पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें मौजूद हाई फाइबर विशेष रूप से पाचन क्रिया को सुचारु कर पेट को साफ़ करने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार साबित होते हैं। डाईरिया, कब्ज और पेट दर्द की स्थिति में उड़द दाल का सेवन करने से निजात मिल सकता है।

स्पर्म क्वालिटी ठीक करे

उड़द की दाल को खासकरके पुरुषों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इस दाल को अपनी डायट में शामिल करने से उनके स्पर्म की क्वालिटी अच्छी हो सकती है। आजकल गलत खानपान और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से बहुत से पुरुषों को इनफर्टिलिटी की समस्या से गुजरना पड़ता है। लेकिन उड़द की दाल खाने से स्पर्म उत्पादन अच्छा हो सकता है और इनफर्टिलिटी की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

यह भी पढ़े:

जानें मूंग दाल हलवा की रेसिपी, इस दिवाली मेहमानों का इस स्वादिष्ट पकवान से करें स्वागत

पीरियड में लाभकारी

पीरियड के दौरान महिलाओं के शरीर में विशेष रूप से आयरन की कमी हो जाती है। चूंकि माहवारी में शरीर से खून ज्यादा मात्रा में बाहर निकलता है, इसलिए शरीर में आयरन की कमी होना लाजमी है। उड़द की दाल में प्रचुर मात्रा में आयरन होने की वजह से इसका उपयोग महिलाओं के लिए गुणकारी हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसमें कैलोरी और फैट ना के बराबर पाया जाता है, इसलिए वेट लॉस में भी ये आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

AajTak

उड़द की दाल में विशेष रूप से मैग्निसियम और फोलेट पाया जाता है, ये आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ ही धमनियों में खून के प्रवाह को बढ़ाने का काम करते हैं। गौरतलब है कि, इससे हार्ट से संबंधित होने वाली बीमारियों के रिस्क को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी

Hindustan

सभी दालों में से विशेष रूप से उड़द की दाल को खासतौर से डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष फायदेमंद माना जाता है। चूंकि इसमें फैट और कैलोरी ना के बराबर और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसलिए इसका सेवन करने से हाई ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल में किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार डायबिटीज के मरीजों द्वारा इस दाल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल में ख़ासा उतार देखा गया है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

pixa

उड़द दाल का सेवन करने से आपकी स्किन क्वालिटी भी काफी हद तक अच्छी हो सकती है। इसे खाने से और इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाने से झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है और ये स्किन टाइटनिंग का काम भी करती है। ये स्किन में ब्लड फ्लो को बढ़ाकर त्वचा में अलग चमक लाने में मददगार साबित हो सकती है। चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बों को भी दूर करने में ये दाल काफी सहायक है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

4 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

5 days ago