Featured

विनोद खन्ना बर्थ एनिवर्सरी: एक्टर नहीं, ये बनना चाहते थे दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना

अपने समय के जाने-माने अभिनेता विनोद खन्ना(Vinod Khanna) का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 6 अक्तूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था और वे बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे।

मशहूर बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना(Vinod Khanna) को उन दिनों बॉलीवुड का हैंडसम हंक कहा जाता था। एक रोज जब विनोद खन्ना साहब ने अपनी माँ के सामने फिल्म इंडस्ट्री जॉइन करने की बात रखी तो उनकी मां ने भी उनके आगे एक शर्त रख दी कि अगर वे दो सालों में फिल्मों में कामयाबी ना पा सके तो उन्हें वापस आकर अपना कारोबार संभालना पड़ेगा। लेकिन थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव के बावजूद, विनोद खन्ना का फिल्मी सफर काफी शानदार रहा और उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी।

ये बनना चाहते थे विनोद खन्ना(Vinod Khanna)

क्या आप जानते हैं कि एक समय पर विनोद खन्ना एक्टर नहीं बल्कि क्रिकेटर बनना चाहते थे। जी हाँ! विनोद खन्ना(Vinod Khanna) के जन्मदिवस पर उनको याद करते हुए ‘फिल्म हिस्ट्री पिक्स’ नामक ट्विटर हैंडल ने उनकी एक तस्वीर के साथ कैप्शन में विनोद खन्ना का एक स्टेटमेंट लिखा, “मैं एकनाथ सोल्कर के साथ हिंदू जिम में क्रिकेट खेलता था और चौथे नंबर पर बैटिंग करता था। लेकिन जब मुझे एहसास हुआ कि मैं विश्वनाथ नहीं बन सकता तो मैं फिल्मों में आ गया। फिर भी, क्रिकेट ही मेरा पहला प्यार है”

Image Source – Indianexpress.com

यह भी पढ़े

बता दें कि विनोद खन्‍ना(Vinod Khanna) का जन्‍म 6 अक्‍टूबर, 1946 में पाकिस्‍तान के पेशावर में हुआ था। उन्होने अपने करियर में 150 से ज्‍यादा फिल्‍में की। हालांकि उन्होने विलेन के रूप में फिल्मों में एंट्री ली, लेकिन उसके बाद हीरो के तौर पर भी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया। 27 अप्रैल, 2017 को ब्लेडर कैंसर के चलते, 70 साल के विनोद खन्ना का देहांत हो गया।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago