Featured

सावधानी न बरती जाए तो जानलेवा हो सकता है हर्निया, जानें इसके लक्षण और बचाव

हर्निया क्या होता(Hernia Kya Hota Hai) है? बहुत से लोग अभी तक इस बीमारी को ठीक से जान नहीं पाए हैं। दरअसल, मनुष्य के शरीर के अंदर कुछ अंग खोखले स्थानों पर मौजूद होते हैं। इन खोखले या खाली स्थानों को ‘बॉडी कैविटी’(Body Cavity) के नाम से जाना जाता है। चमड़ी की झिल्ली से यह बॉडी कैविटी ढकी होती है। कभी-कभी जब ये झिल्लियां फट जाती हैं, तो शरीर के उस अंग का कुछ हिस्सा बाहर की तरफ निकल जाता है, जिसे हर्निया कहते हैं।  

Image Source – Freeimages

इन दिनों हर्निया(Hernia Kya Hota Hai) एक बहुत ही सामान्य समस्या है। इससे बहुत बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं।हालांकि, इनमें से अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होता कि वे हर्निया से पीड़ित हैं। वे डॉक्टर के पास तभी जाते हैं, जब उनकी तकलीफ हद से ज्यादा बढ़ जाती है। या फिर यूं कह सकते हैं कि आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बिजी हो गई है कि उनके पास खुद का ध्यान रखने के लिए समय ही नहीं बचता।

हर्निया होने पर ऑपरेशन इसका एकमात्र इलाज है, जिस वजह से कई लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं। हर्निया महिलाओं से लेकर पुरुष व बच्चों, किसी को भी हो सकता है। यह 10 साल से कम उम्र के बच्चों और 40 साल से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलता है। बढ़ती उम्र के साथ इसके होने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं।  

Hernia Kaise Hota Hai: कैसे होता है हर्निया?

Image Source – Indiatimes.com

आपको हमने ऊपर ये तो बता दिया कि हर्निया क्या होता(Hernia Kya Hota Hai) है, लेकिन ये होता कैसे है, इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। बता दें, लंबे समय तक खांसी होने या फिर भारी सामान उठाने से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इस वजह से हर्निया होने की संभावना भी बढ़ जाती है। वैसे तो हर्निया के कुछ खास लक्षण नहीं होते, लेकिन जो जिन लोगों को हर्निया होता है, उन्हें सूजन और दर्द की शिकायत होती है।  

हर्निया(Hernia Kya Hota Hai) से होने वाला दर्द भारी सामान उठाने, खड़े होने, मांसपेशियों पर खिंचाव होने पर बढ़ जाता है। वैसे तो यह एक सामान्य सी समस्या है, लेकिन यदि लापरवाही बरती जाए तो यह गंभीर रूप ले सकता है। हर्निया में शरीर का कुछ हिस्सा बाहर की तरफ निकल जाता है, जिस पर यदि ध्यान न दिया जाए तो यह अंदरूनी जख्म करके उनमें सड़न पैदा कर सकता है।  

हर्निया(Hernia Symptoms) को लेकर अधिकांश लोग लापरवाही बरतते हैं। खासकर, महिलाएं इस विकार को समझने में भूल कर बैठती हैं। प्रसव के बाद महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। जैसा कि हमने आपको बताया कि कुछ लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि उन्हें हर्निया है, ऐसे में हम आपको इसके कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप आराम से इस विकार को समझ सकते हैं।  

Hernia Symptoms: हर्निया के लक्षण

Image Source –
  • हर्निया होने पर पेट की चर्बी या आंत बाहर की तरफ निकल आती है
  • हर्निया होने पर चमड़ी के नीचे उभार महसूस होता है
  • इन उभारों में व्यक्ति को दर्द और भारीपन महसूस होता है
  • इससे व्यक्ति को खड़े रहने और मल-मूत्र त्यागने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
  • हर्निया की वजह से अक्सर खांसी लगी रहती है
  • ज्यादा छींके आना भी हर्निया की तरफ इशारा करता है
  • इसकी वजह से बहुत ज्यादा और लगातार उल्टियां भी लग जाती हैं
  • पेट का मोटापा भी हर्निया का एक लक्षण है

यह भी पढ़े

हमें उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि हर्निया क्या होता(Hernia Kya Hota Hai) है और उसकी पहचान कैसे की जा सकती है। हर्निया से बचने के लिए व्यक्ति को पेट की मांसपेशियों पर अधिक दबाव डालने वाले कार्यों से बचना चाहिए। साथ ही वजन भी संतुलित रखना चाहिए। कब्ज की समस्या होने पर तुरंत इसका इलाज करें और अधिक से अधिक फाइबर को अपनी डाइट में शामिल करें।  

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago