Featured

अमेरिका के बदले तेवर, PM मोदी को किया अनफॉलो

White House Unfollowed PM Narendra Modi India: कोरोना संकट से पूरी दुनिया पस्त है। इसी बीच अमेरिका के व्हाइट हाउस का रूख भारत के लिए कुछ बदला बदला सा नजर आ रहा है। अमेरिका के व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। न सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी को, बल्कि राष्ट्रपति भवन और पीएमओ कार्यालय को भी ट्विटर से अनफॉलो किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाइट हाउस ने ट्विटर में इन भारतीय ट्विटर हैंड्ल्स को भारत द्वारा हाइड्रॉक्सोक्लोरोक्वीन देने के फैसले के बाद फॉलो किया था।

Jantaka Reporter

गौरतलब हो कि व्हाइट हाउस दुनिया के किसी भी दूसरे देशों के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति को फॉलो नहीं करता है, लेकिन पिछले दिनों अमेरिकी व्हाइट हाउस ने भारत के पीएमओ, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री को फॉलो किया था। अब फिर से अमेरिका ने अपने प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए इन सभी भारतीय ट्विटर हैंडल्स को अनफॉलो कर दिया है।

AP

पिछले दिनों ऐसा माना जा रहा था कि कोरोना के इलाज में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सोक्लोरोक्वीन काफी मददगार है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे कई बार कोरोना के इलाज में रामबाण बताया था। अमेरिका ने इसकी मांग भारत से की थी, जिसके बाद भारत ने अमेरिका सहित कई देशों को इस दवा को उपलब्ध कराया था। भारत द्वारा दवा उपलब्ध कराने के बाद 10 अप्रैल को व्हाइट हाउस ने कुछ भारतीय ट्विटर हैंडल को फॉलो किया था।

यह भारत के लिए खास बात थी, क्योंकि नरेंद्र मोदी दुनिया के अकेले ऐसे नेता हैं, जिन्हें अमेरिका फॉलो करता था।

दवा मिलने के बाद ट्रंप ने क्या कहा था?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की तरफ से कोरोना की इलाज में बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाने वाले दवाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन देने के बाद कहा था कि भारत की इस सहायता को अमेरिका कभी नहीं भूलेगा। ट्रंप ने कहा था कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन देने के फैसले के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का शुक्रिया करते हैं।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago