फूड

बचे हुए या बासी चावल से बनाएं बेहतरीन डिश, देखें रेसेपी

Bache Chawal Ki Recipe: जब भी हम घर में चावल बनाते हैं, तो अक्सर थोड़े बहुत चावल बच ही जाते हैं। आमतौर पर या तो हम उन चावलों को फ्राई कर के खा लेते हैं या उनकी इडली बना लेते हैं। कुछ लोग खीर भी बना लेते हैं। लेकिन इससे अलग और भी कई ऐसी डिश हैं जो हम इन बचे हुए चावलों से बना सकते हैं। तो आ

ज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही एक डिश के बारे में, जिसे बनाना बेहद आसान है और यह खाने में भी बेहद टेस्टी लगती है। यह है चावल के चीले। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Bache Chawal Ki Recipe – चावल के चीले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Lifeberrys
  • चावल : 2 कटोरी (जितने भी चावल बचे हैं)
  • टमाटर : 2 छोटे साइज के (बारीक कटे हुए)
  • प्याज़ : 1 बड़ी साइज की (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च : 1 मीडियम साइज (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च : 2 (बारीक कटी हुई)
  • नींबू : 1
  • काली मिर्च पाउडर : ½ टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर : 1 टीस्पून
  • चिली फ़्लेक्स : ½ टीस्पून
  • बेसन : 1½ कप
  • पापड़ : 2
  • हल्दी : ¼ टीस्पून
  • दही : 1 कटोरी
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट : 1 टेबल स्पून
  • हरा धनिया : 1 मुट्ठी (बारीक कटा हुआ)
  • नमक : 1 टीस्पून या स्वादानुसार
  • पानी : आवश्यकतानुसार
  • तेल : तलने के लिए

चावल के चीले बनाने की विधि –

IBC24
  • सबसे पहले एक बर्तन में बचे हुए चावल, कटे हुए टमाटर, प्याज़, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, चिली फ़्लेक्स, नींबू का रस और पापड़ का चूरा करके डालें और सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इस मिक्सचर को 15-20 मिनट के लिए ढ़ककर रख दें।
  • अब एक अलग बर्तन में बेसन, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • फिर इसको पानी की सहायता से घोलना शुरू करें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर फेंटते जाएँ और एक पतला घोल बना लें।
  • अब इस घोल को भी 20-25 मिनट के लिए ढ़ककर रख दें ताकि बेसन अच्छे से फूल जाए।
  • दोनों घोल का तय समय पूरा होने पर बेसन वाले घोल को एक बार फिर से मिलाकर इसमें चावल वाला मिक्सचर डाल दें और जरूरत लगे तो थोड़ा नमक भी मिला दें और घोल को अच्छे से फेंट लें।
  • अब एक नॉन-स्टिक पैन को कम गैस पर गरम होने रख दें और उसमें 1-2 चम्मच तेल डालकर गरम करें।
  • जब तेल गरम हो जाए तो इसमें एक बड़ी करछी से मिक्सचर डालकर फैला दें।
  • चीले को मीडियम और स्लो गैस पर करीब 3-4 मिनट तक पकने दें और फिर ध्यान से सावधानी के साथ पलट कर दूसरी तरफ से भी पका लें।
  • जब यह दोनों तरफ से ब्राउन हो जाए तो इसे तवे से उतार कर प्लेट में निकाल लें।
  • इसी तरह बाकी बचे हुए बैटर के भी चीले बना कर रख लें।
  • हमारे स्वादिष्ट और क्रिस्पी बचे चावल के चीले तैयार हैं। अब इन्हें हरी चटनी या टमैटो सॉस के साथ गरमागरम परोसें।

यह भी पढ़े:

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago