फूड

रंगों के इस त्योहार में बनाए रंग बिरंगा चावल, इतनी ज़्यादा आसान है इसकी रेसीपी

Colourful Rice Recipe In Hindi: हम आपको बताते हैं कि रंगों के त्योहार के शुभ और खास मौके पर कैसे आप अपने पुलाव को भी रंग बिरंगा और स्वादिष्ट बना सकते हैं। बस आपको एक्स्ट्रा सामान के रूप में खाने वाले प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की ज़रूरत होगी। इन्हें आप हरे लाल और पीले रंग से बना सकते हैं। पीले रंग को हम केसर के पानी से बनाएंगे, हरे रंग को हम पालक साग के रस का प्रयोग कर बनाएंगे और लाल रंग के लिए हम उपयोग करेंगे बीटरूट के जूस का।

रंगीन चावल बनाने के लिए सामग्री

  1. पाँच केसर के धागे
  2. आवश्यकता अनुसार पानी
  3. ढ़ाई सौ ग्राम पुलाव के चावल
  4. तीन पत्तें पालक के
  5. आधा बीटरूट

ये है रंगीन चावल को बनाने के लिए रेसीपी(Colourful Rice Recipe In Hindi)

  1. सबसे पहले थोड़े से पालक के पत्ते लेकर उसका जूस निकाल लीजिए। ध्यान रखिये कि जूस इतना ज़रूर हो कि आधा ग्लास तक भर जाए। अब इसे किसी बर्तन में अभी के लिए स्टोर कर लीजिए। 
  2. अब कुछ केसर के धागों को थोड़े से पानी में भीगो लीजिए। केसर को पानी में भिगोने से सभी को पता है कि पानी का रंग पीला हो जाएगा। पीले रंग की भी ज़रूरत आधे ग्लास के करीब होगी तो इसीलिए इस बात को ध्यान में रखकर ही आप केसर के धागे भीगोएं।
  3. अब बारी है हमारे तीसरे रंग के पानी को बनाने की। ये रंग है लाल। लाल रंग को बनाने के लिए आपको उपयोग करना है बीटरूट यानी चुकन्दर का। ध्यान रहे कि लाल रंग की ज़रूरत भी आधे ग्लास के ही करीब होगी। तो इसके लिए आप उसी हिसाब से पानी रखें। अंदाज़े के मुताबिक मीडियम साइज़ का चुकन्दर हो तो फिर आधा ग्लास जूस आराम से निकल जाएगा। फिर भी आप एकबार खुद से भी देख लीजिए।
  4. .अब बारी आती है चावल को अच्छे तरीके से साफ करने की। आपको बार चावल को साफ पानी से धोना है। अब इसे भीगोकर कुल 20 मिनटों के लिए यूँ ही छोड़ दीजिए। ठीक 20 मिनट के बाद आपको दो ग्लास पानी कुकर में डालना होगा। इसके बाद दो सिटी बजने तक वेट कीजिए। एक कढ़ाई में आपको दो या ढ़ाई ग्लास पानी डालकर गरम करने के लिए रखना है। 
  5. अब चावल को अच्छे से 3-4 बार पानी में साफ कीजिए और फिर 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दीजिए। तय समय बाद कुकर में 2 गिलास पानी डालकर 2 सीटी में उबाल लीजिए। अब एक कढ़ाही में 2 गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए छोड़ दीजिए। अब चावल के एक हिस्से में आप हरे रंग का तैयार किया हुआ जूस डाल लीजिए। बीच के हिस्से में आपको पीले रंग का तैयार किया गया जूस डालना है। अब चावल के आखिरी हिस्से में आपको लाल कलर का तैयार किया गया जूस डाल लेना है।
  6. अब आपको कुछ मिनटों के लिए इसे गैस स्टोव पर रखकर ही पका लेना है। बस इस प्रोसेस के ही बाद आपका रंग बिरंगा स्वादिष्ट चावल बनकर तैयार हो जाएगा।  
Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago