फूड

कुछ इस प्रकार से तैयार करें लाल मिर्च का चटपटा अचार

Lal Mirch Ka Achar Recipe In Hindi: लाल मिर्च का अचार भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है कई लोग ऐसे होते हैं जो लाल मिर्च का नाम सुनते ही घबराने लगते हैं और उनके पसीने छूटने लगते हैं। तो वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जो स्पाइसी खाना बेहद पसंद करते हैं ऐसे लोगों के लिए लाल मिर्च का अचार एक परफेक्ट ऑप्शन होता है। मसालेदार लाल मिर्च का अचार स्वाद में काफी बढ़िया होता है और यही वजह है कि कम तीखा खाने वाले लोग भी चटकारे लेकर इसके स्वाद का आनंद उठाते हैं। अगर आप भी लाल मिर्च के अचार को पसंद करते हैं लेकिन आपको इस घर में बनाना नहीं आता है तो अब आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है आज के इस लेख में हम आपको लाल मिर्च के अचार की घरेलू विधि बताएंगे।

लाल मिर्च का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री(Lal Mirch Ka Achar Recipe In Hindi)

  • मोटी लाल मिर्च – 250 ग्राम
  • सौंफ – 4 टेबल स्पून
  • राई – 4 टेबल स्पून
  • मेथी दाना – 2 टेबल स्पून
  • हल्दी – 1 टेबल स्पून
  • काली मिर्च – 1 टेबल स्पून
  • अजवायन – 1 टेबल स्पून
  • हींग – 2 चुटकी
  • नींबू – 2
  • सरसों तेल – एक बड़ा कप
  • काला नमक – 1 टेबल स्पून
  • नमक – स्वाद के अनुसार

लाल मिर्च का अचार बनाने की घरेलू विधि

लाल मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में सूखे मसाले डालें और इन्हें धीमी आंच पर कम से कम 2 मिनट तक भूनें और जब इन मसाले की नमी पूरी तरह से निकल जाए तब इन्हें एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इन मसाले को भुनने से अचार के स्वाद की बढ़ोतरी होती है जब मसाले ठंडे हो जाएं तो इन्हें मिक्सर की सहायता से दरदरा पीस ले और इसमें स्वाद अनुसार नमक भी मिला दें।

इसके बाद थोड़ी मात्रा में राई लें और उसे भी सिलबट्टे या मिक्सर की सहायता से दरदरा पीस ले मिला दे, राई के इस मिक्सचर को मिक्सर की सहायता से तैयार किए गए मसाले में मिला दे और उसमें नींबू काटकर छोड़ दें सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलने के बाद इसमें दो टेबल स्कूल तेल डालकर मिलाएं अब लाल मिर्च के अचार का मसाला बनकर पूरी तरह से तैयार है।

मिर्च में इस प्रकार से करें मसालों की फिलिंग

लाल मिर्च को अच्छी तरह से पानी से साफ करके उसका डंठल को हटा ले और मिर्च को बीच में से लंबाई में काट ले। इसके बाद मिर्च के अंदर मौजूद बीज और गूदे को निकाल लें और इसे मसाले में डालकर मिक्स कर लें। अब मिर्च में चम्मच या हाथ की सहायता से मसालों की फिलिंग करिए और इस मिर्च को कांच के बर्तन में रखिए। अब मिर्च के ऊपर से सरसों का गर्म तेल डालें और इस बात का ध्यान रखें कि, मिर्च तेल में पूरी तरह से डूब गई है। अब आपका लाल मिर्च का अचार बनकर तैयार है।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago