Rasam Recipe in Hindi: रसम एक साउथ इंडियन डिश है। जिसे लोग सूप की तरह पीते हैं। यह पीने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे बनाना बेहद आसान है। कुछ लोग इसे चावल के साथ भी खाना पसंद करते हैं। भारत के दक्षिणी इलाकों में इसे कई तरह की रेसिपी से तैयार किया जाता है। रसम एक शाकाहारी व्यंजन है। जिसे बनाने में 15 से 30 मिनट का समय लगता है। रसम को कई तरह से बनाया जाता है। जैसे कि टमाटर का रसम, ड्रमस्टिक का रसम, इमली का रसम, सीताफल का रसम इत्यादि। आज हम आपको इस रेसिपी के माध्यम से टमाटर का राशम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आशा करते हैं कि यह रेसिपी आपको पसंद आएगी। हम आपको रसम बनाने के लिए जिन सामग्री की जरूरत पड़ती है उसके बारे में बता रहे हैं। यहां हम जिस मात्रा में सामग्री ले रहे हैं उतने में केवल दो लोगों के लिए रसम तैयार किया जा सकता है। लेकिन अगर आप ज्यादा लोगों के लिए रसम बना रहे हैं तो इसी अनुपात में सामग्री को बढ़ा भी सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं कि सबसे पहले आपको इसके लिए किन चीजों की जरूरत पड़ने वाली है।
और पढ़े:
रसम बनाने के लिए सबसे पहले एक कप गुनगुने पानी में 10 मिनट तक इली को भिगोने के लिए रख दें। अब इसे छलनी की मदद से छान लें। अगर आपको इसे छानने में दिक्कत हो रही है। तो छलनी को गोल-गोल घुमाते रहें ताकि इमली के छिलके और बीज छलनी के किनारों में जाकर लग जाए और इमली का पानी छनकर अलग हो जए। अब एक बड़े बर्तन में इमली के पानी को मध्यम आंच पर बिठा दे और इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च, जीरा पाउडर, लहसुन का पेस्ट और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। अब इसे उबलने के लिए छोड़ दें लगभग 15 मिनट तक इस मिश्रण को उबालें और फिर गैस बंद कर दें। अब रसम में तड़का लगाने की बारी है।
तड़का लगाने के लिए एक पैन में घी गर्म कर लें। अब इसमें राई, कड़ी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालकर भूने। जब कडी पत्ता अच्छी तरह से भुन जाए तब इसमें रसम को मिला दें और धीमी आंच पर इसे थोड़ी देर पकाएं। आपका गरमा-गरम रसम तैयार है। आप इसे बाउल में परोसे और धनिया पत्ती से गार्निश कर लें और चटपटी रसम का आनंद उठाएं
अगर आप रसम का आनंद किसी और तरीके से भी उठाना चाहते हैं। तो इसे लेमन राइस के साथ भी ट्राई कर सकते हैं
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…