रेसिपी

ये तीन चटनियाँ बढ़ाएँगी आपके डोसे का ज़ायका, देखें रेसेपी

Best Chutney Recipes for Dosa In Hindi: वैसे तो डोसा एक साउथ इंडियन डिश है, लेकिन अब यह पूरे भारत में बेहद चाव से खाया जाता है। आमतौर पर डोसे में 2-3 वैरायटी ही हुआ करती थीं, जैसे पेपर डोसा, मसाला डोसा व पनीर डोसा। लेकिन फ्यूजन क्रेज़ के चलते अब डोसे की वैरायटी में भी इज़ाफ़ा हुआ है और अब यह कई नए टेस्ट में उपलब्ध है, जैसे – चाउमीन डोसा, चिकन डोसा, चीज़ डोसा, आदि।

बात करें सर्विंग की तो डोसे को ज़्यादातर सांभर व नारियल चटनी के साथ ही सर्व किया जाता है। लेकिन अब लोग इसमें भी एक्सपेरिमेंट करने लगे हैं। अब नारियल की चटनी के अलावा कई और चटनियाँ हैं, जो डोसे के साथ खाई जा सकती हैं और ये इसका स्वाद भी बढ़ाती हैं। तो आइए जानते हैं, ऐसी ही कुछ चटनियों के बारे में जो डोसे के स्वाद को करेंगी दोगुना।

डोसे के साथ सर्व करने के लिए चटनियाँ (Best Chutney Recipes for Dosa In Hindi)

1.    लहसुन की चटनी

यदि आपको लहसुन का टेस्ट पसंद है तो आप डोसे के साथ लहसुन की चटनी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें केवल 10 मिनट का समय लगता है।

लहसुन की चटनी के लिए आवश्यक सामग्री

  • लहसुन – 100 ग्राम (छील लें)
  • सूखी साबुत लाल मिर्च – 25 ग्राम (काट कर सिरके में भिगोई हुई)
  • नमक – स्वादानुसार

लहसुन की चटनी बनाने की विधि-

  • लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में लहसुन, लाल मिर्च व नमक डालकर बारीक पीस लें।
  • कोशिश करें कि आप इसे बिना पानी डाले ही पीस पाएँ, वरना केवल 1-2 चम्मच पानी ही डालें।
  • लहसुन की चटनी तैयार है। अब इसे डोसे व सांभर के साथ सर्व करें।
Image Source: shutterstock

2.    तुलसी की चटनी

यकीन मानिए तुलसी की चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। यदि आपने अभी तक इसका स्वाद नहीं चखा है तो इस बार इसे जरूर ट्राई करें। इसे बनाने में भी मात्र 10-15 मिनट का समय लगता है और यह बेहद आसानी से बनाई जा सकती है।

तुलसी की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

  • तुलसी पत्ती – 150 ग्राम
  • धनिया पत्ती – 100 ग्राम
  • प्याज -200 ग्राम (छील लें)
  • सेब – 250 ग्राम (छील लें)
  • हरी मिर्च – 2-3
  • अदरक – 50 ग्राम (छील लें)
  • इमली का पेस्ट – 2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

तुलसी की चटनी बनाने की विधि

  • तुलसी की चटनी बनाने के लिए मिक्सर में तुलसी, धनिया पत्ती, प्याज, सेब, हरी मिर्च, अदरक, इमली का पेस्ट व नमक डालकर बारीक पीस लें।
  • तुलसी की चटनी तैयार है। अब आप इसे कुछ देर फ्रिज में रखकर सर्व कर सकते हैं।

3. आम और नारियल की चटनी

आप चाहें तो अपनी नॉर्मल नारियल चटनी को भी आम के साथ एक नया फ्लेवर दे सकते हैं। यह खाने में बेहद स्वाद लगती है।

आम और नारियल की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • कच्चे आम – 1/2 कप (छीलकर बारीक काट लें)
  • नारियल – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • स्मोक्ड लाल मिर्च – 4
  • जीरा – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • नारियल का तेल

आम और नारियल की चटनी बनाने की विधि –

  • आम-नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में कद्दूकस किया नारियल, लाल मिर्च, जीरा व नमक डालकर पीसें और बाद में आम डाल एक और बार अच्छे से पीस लें।
  • इसके बाद इसमें हल्का सा नारियल का तेल मिला दें।
  • आम-नारियल की चटनी तैयार है। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको डोसे का स्वाद बढ़ाने के लिए डोसे के साथ सर्व की जाने वाली ये चटनियाँ(Best Chutney Recipes for Dosa In Hindi) पसंद आई होंगी। अपने विचार हमसे जरूर साझा करें।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

5 days ago