रेसिपी

इस आसान तरीके से बनाएं पौष्टिक एग मफिन, स्वाद के साथ बढ़ेगी सेहत

Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक पोषण वाले फूड्स में से एक हैं। इसी के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद ब्रेकफ़ास्ट की सिफारिशों में से एक बन गए हैं। अंडे के अंदर हर प्रकार के विटामिन व मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो कि, हमारे शरीर को ऊर्जावान बनाती है। अंडा सभी उम्र के लोगों के लिए सर्वोपारी साबित होता है। इसके अंदर विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कि, हमारे शरीर के विकास व पोषण के  लिए आवश्यक होते है। इसका मुख्य यही कारण है कि, सभी विशेषज्ञ एक उत्कृष्ट ब्रेकफ़ास्ट करने के लिए अंडे की सलाह देते है।

यदि आप को ब्रेकफ़ास्ट में अंडे खाना पसंद है तो, यह रेसिपी आप को काफी ज्यादा अपनी ओर आकर्षित करेगी। अंडे को अपने ब्रेकफ़ास्ट के लिए कई तरह से तैयार कर सकते है। जैसे कि, आप इसे उबालकर खा सकते हैं तो वहीं कुछ लोग इसके ऑमलेट को भी खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको अंडे से तैयार हुई एक ऐसे ही खास रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे एग मफिन के नाम से जाना जाता है।

मफिन एग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • अंडे – 6 नग
  • बटर – 1 टी स्पून
  • मशरूम – 4-5 नग
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • चिली फ्लेक्स – एक चुटकी
  • चिकन सॉसेज – 5-6 बारीक
  • मोजरेला चीज – 50 ग्राम
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर – एक चम्मच

एग मफिन बनाने की विधि (Egg Muffin Recipe in Hindi)

  • अंडे, मसाले और सब्जियों को एक साथ फेटें
  • मिश्रण के साथ बर्तन पर तीन चौथाई के साथ प्रत्येक मफिन कप को भरें, टॉप पर मोजरेला चीज को डालें।
  • अब इसे सुनहरा भूरा होने तक के लिए 350 डिग्री के तापमान में ओवन पर रखें।
  • करीब 15 मिनट के बाद इसे बाहर निकाल लें। अब आपका एग मफिन बनकर तैयार है।

यह भी पढ़े:-

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago