रेसिपी

घर में नहीं बची है कोई सब्ज़ी? ट्राई कीजिए लहसुन की सब्ज़ी, इतनी आसान है रेसीपी

Lehsun Ki Sabzi Recipe In Hindi: कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि घर में कोई भी सब्ज़ी नहीं बची होती है लेकिन घर में मेहमान आए हुए रहते हैं इसीलिए उनको कुछ न कुछ बनाकर खिलाना ही पड़ता है। या फिर आपको बाहर की चीज़े खाने का मन ना हो रहा हो फिर भी घर में कोई सब्ज़ी ही नहीं बची होती है। ऐसे में आप लहसुन की भी सब्ज़ी बना सकते हैं। आज भी लहसुन का इस्तेमाल ज़्यादातर घरों में एक मसाले के रूप में ही होता है। लहसुन की तासीर को गर्म माना गया है। इसीलिए सर्दी के दिनों में इसकी सब्ज़ी खाना काफी ज़्यादा फायदेमंद होता है। लहसुन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। लहसुन की सब्ज़ी को आप चावल, पराठे और रोटी के साथ खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए कुल दस मिनट का समय लगेगा।

ये चाहिए सामान

  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • प्याज- 1 (चॉप्ड)
  • गरम मसाला- 1/4 चम्मच
  • सरसों का तेल- 3 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
  • टमाटर- 2 (छोटे साइज)
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लहसुन की कलियां- 1 कप (छिला हुआ)
  • धनिया पाउडर- 2 चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 (चॉप्ड)
  • जीरा- 1/2 चम्मच

ये है बनाने की विधि

1.आपको लहसुन के कलियों को छील लेना है और एक कटोरी में रखना है। इसके बाद आपको गैस स्टोव पर एक पैन रख लेना है और इसके गर्म होने के बाद इसमें ओएल डाल दीजिए। तेल में ज़रा लहसुन को भून लीजिए।

2.जब लहसून अच्छे से भून जाए तब उसे एक कटोरे में खाली कर लीजिए। अब भुने लहसून के बचे हुए तेल में हरी मिर्च और जीरा मिला लीजिए। 1 मिनट के बाद अब उसमें प्याज़ भी डाल लीजिए और इसे मिक्स कर दीजिए।

3.भुने हुए प्याज़ में अब आपको थोड़े मात्रा में टमाटर मिला लेना है। टमाटर जब कुछ देर पक जाए तो आपको इसमें मसाले मिला लेने है। सभी स्पाइस को अच्छे से कूक कर लीजिए उसमें लहसुन एड कर लीजिए। दो मिनटों तक कूक करने के बाद आप उसमें नमक मिला दीजिए।

4.अब आप कढ़ाई को किसी अच्छे बर्तन से ढक दीजिए और दो मिनट तक कूक होने दीजिए। इसके बाद इसमें गरम मसला एड कीजिए। गरम मसाला एड करके भी आप दो मिनट तक सब्ज़ी को पकाते रहिये। इसके बाद गैस स्टोव को बंद कर दीजिए।

5.अंत में अगर आप अपने सब्ज़ी को और भी अच्छा बनाना चाहते हैं तो धनिया के पत्ते इसके उपर डाल लीजिए। बस लहसून की सब्ज़ी तैयार हो जाएगी।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago