Rose Lassi Benefits: गर्मी का दिन आ गया है। तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। धीरे-धीरे गर्मी इतनी बढ़ती जा रही है कि इसे झेलना भी मुश्किल हो रहा है। गर्मी के दिनों में ठंडक की चाहत हर किसी की होती है। गर्मी में ठंडक के एहसास के साथ इस बात का भी ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है कि ठंडक पाने के चक्कर में कहीं हमारी सेहत न बिगड़ जाये। इस दौरान खानपान का विशेष ख्याल रखना जरूरी होता है। गर्मी के दिनों में गुलाब लस्सी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको गुलाब लस्सी बनाने के तरीके और इसके फायदों के बारे में बता रहे हैं।
गुलाब लस्सी तैयार करने के लिए आपको जिन सामग्री की जरूरत होती है, उनमें सबसे पहला दही है। दो कप दही की आपको आवश्यकता इसके लिए होती है। इसके अलावा एक कप ठंडा पानी भी आपको चाहिए होगा। तीन चम्मच चीनी की आवश्यकता आपको पड़ेगी। साथ ही दो चम्मच रोज सिरप की भी जरूरत आपको गुलाब लस्सी बनाने के लिए पड़ने वाली है। आवश्यकतानुसार आइस क्यूब आपको तैयार रखने पड़ेंगे। गार्निशिंग के लिए कटे हुए पिस्ते की आवश्यकता आपको होगी।
गुलाब लस्सी बनाने के लिए आपको सबसे पहले दही ब्लेंडर में ले लेना है। साथ ही आपको ठंडा पानी, रोज सिरप और चीनी भी लेनी है। इसके अलावा इसमें आप आइस क्यूब आवश्यकतानुसार डाल दीजिए। कुछ मिनट तक आपको ब्लेंडर को चलाना है। चख कर देख लें कि चीनी सही मात्रा में पड़ी है या नहीं। इसके बाद आपकी गुलाब लस्सी तैयार हो जाएगी। अब आप इसे गिलास में निकाल लीजिए और पिस्ता से गार्निश कर लीजिए। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।
लस्सी में इलेक्ट्रोलाइट और पानी होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से नमी शरीर में बनी रहती है। इसके कारण शरीर का अंदरूनी तापमान भी नियंत्रण में रहता है। अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा लस्सी में ज्यादा होती है। ऐसे में यदि इसका सेवन किया जाए तो इससे पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है। पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या यदि आपको है तो आपको एक गिलास लस्सी जरूर पी लेनी चाहिए। कुछ ही समय में आपके पेट की तकलीफ दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़े:
एसिडिटी की समस्या से जो लोग हमेशा परेशान रहते हैं, उन्हें तो अवश्य लस्सी का सेवन करना ही चाहिए। लस्सी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में यदि लस्सी का सेवन किया जाए तो इससे हार्टबर्न की समस्या दूर हो जाती है। उसी तरीके से यदि अपच की शिकायत हो रही है तो लस्सी का सेवन करने से इसमें भी आराम मिल जाता है। शरीर में इम्यूनिटी को गुलाब लस्सी बढ़ाती है और वजन घटाने में भी यह मददगार होती है। इस तरह से गुलाब लस्सी न केवल स्वाद के हिसाब से लाजवाब होती है, बल्कि सेहत की दृष्टि से भी यह बड़ी लाभकारी होती है।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…