रेसिपी

गणेश उत्सव में बनाएं महाराष्ट्रियन स्टाइल ये पारंपरिक पकवान

Simple Maharashtrian Veg Recipes In Hindi: हर साल की भांति इस साल भी गणेश उत्सव शुरू हो गया है। हमारे देश में गणपती बप्पा का उत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव व धूम धाम तरीके मनाया जाता है। इस साल भी 7 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू हो गया है। देश के हर एक कोने में बप्पा का स्वागत बड़े ही पारंपरिक तरीकों के साथ किया जाता है। बप्पा के लिए उनका पसंदीदा मिष्ठान मोदक व उसी के साथ 56 भोग तैयार किया जाता है। बप्पा के लिए पारंपरिक थाल सजाई जाती है। जिसमें उनके सभी प्रकार के स्वादिष्ट  व्यंजन का समावेश होता है। इस गणेश उत्सव पर व्यंजनों से भरी पारंपरिक थाली आप भी बनाएं और बप्पा को खुश करें। आज के इस लेख में हम आप को बप्पा के लिए 4  प्रकार की  डिश तैयार करने के बारे में बताएंगे।

कोथिंबीर वडी

कोथिंबीर वडी भारत देश में स्वादिष्ट व कुरकुरा नाश्ता माना जाता है। इसे तैयार करने के लिए ताजी धनिया पत्ती, चने के आटे के साथ अन्य मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे अक्सर चाय के साथ लोग ज्यादा पसंद करते है।

कोथिंबीर वडी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • धनिया पत्ती – 2 कप ताजी बारीक कटी हुई
  • बेसन – 1 कप  
  • चावल का आटा – 1 चम्मच
  • अदरक लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  • जीरा – 1 चम्मच
  • तिल – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – 1 चम्मच  
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • तेल – आवश्यकता के अनुसार

कोथिंबीर वडी बनाने की विधि

एक किसी बर्तन में बेसन, चावल का आटा, धनिया पत्ती, अदरक-लहसुन का पेस्ट, जीरा, तिल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक के साथ मिलाएं। अब इसमे पानी डाल कर इसका गाढ़ा घोल बनाएं। इसके बाद स्टीमिंग प्लेट को हल्का सा कुछ चिकना लिक्विड डाल कर उसमे घोल को डाल दें। अब इस मिश्रण को भाप के सहारे लगभग 20 मिनट तक पकाएं। फिर इसे ठंडा करने के बाद किसी भी आकार में काट लें। एक बर्तन में तेल को गर्म करें और इस कटे हुए सेप को हल्का भून लें।

चिरोटे

चिरोटे एक नाजुक परत दार पेस्ट्री है। जिसे फ्राई करके तैयार किया जाता है। इसी के साथ इसमें ऊपर से चीनी की हल्की मात्रा भी डाली जाती है। यह डिश गणेश उत्सव पर काफी ज्यादा बनाई जाती है।

चिरोटे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 2 चम्मच सूजी
  • 1 चम्मच घी
  • 1/4 दूध
  • 1/4 पीसी चीनी
  • 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • घी या तेल

चिरोटे बनाने की विधि  

एक बर्तन लें और उसमें मैदा सूजी के साथ घी को मिलाएं। इन्हें अच्छी तरीके से मिक्स करके हल्की मात्रा में दूध को डाले। इन सभों को मिलाकर कर आटा के रूप में तैयार कर लें और कुछ समय के लिए रख दें। अब आटे को कई बराबर भागों में बाट लें और इसे पतली गोलाकर आकृति में बेल लें। पेस्ट बनाने के लिए कॉर्नफ्लोर के साथ हल्का सा घी मिला लें। अब इस पेस्ट को दो रोल किए गए गोलों के बीच लगा लें, अब इसके बाद इन्हे एक के ऊपर एक को रख दें। अब रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक पतली गोलाकार आकृति में रोल करें। किसी बर्तन में घी या तेल को गर्म करें, उसके बाद मध्यम आंच में गोलो को सुनहरा होने तक तल लें। इसके बाद इनके ऊपर चीनी पाउडर छिड़क दें।

आलू वडी

आलू बड़ी आरबी के पत्तों से तैयार हुया एक स्वादिष्ट नाश्ता माना जाता है। जिसे मसालेदार बेसन के मिश्रण में मिलाकर बनाया जाता है। उसके बाद तला जाता है। इसका स्वाद तीखा होने के करण लोग काफी ज्यादा मात्रा में पसंद करते है।

आलू वडी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 8 से 10 अरबी के पत्ते
  • 1 कप बेसन
  • 1  चम्मच चावल का आटा
  • 1  चम्मच इमली का गुदा
  • 1 चम्मच गुड़
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/2 अजवाइन
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • आवश्यकता के अनुसार तेल
  • आवश्यकता के अनुसार पानी

आलू वडी बनाने की विधि

सबसे पहले अरबी के पत्तों को धोकर सूखा लें। उसके मोटे हिस्से को काट कर अलग कर दें। एक किसी बर्तन में बेसन, चावल का आटा, इमली का गुदा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, अजवाइन में नमक को मिलाएं। इसी के साथ इसे गाढ़े पेस्ट के रूप में  तैयार करें। अब अरबी के पत्ते को बराबर करके बेसन का पेस्ट हर तरफ अच्छी तरीके से फैलाएं। इसी के साथ उसके ऊपर दूसरे पत्ते को रखें और यही प्रक्रिया को पुनः करें।

अब पत्ते को रोल के रूप में कर लें यदि रोल बनाने में परेशानी हो रही है तो, उसे धागे की सहायता से कस लें। रोल को धीमी आंच में कम से कम 20 मिनट तक पकाएं। रोल के ठंडा होने के बाद इसे गोलाकार आकृति में छोटे छोटे रूप में काट लें। अब इन छोटी स्लाइस को तेल में तब तक तलें जब तक यह दोनों तरफ से सुनहरे व कुरकुरे न हो जाएं। अब इसे आप नारियल की चटनी के साथ खा सकते है।

बटाटाचे काप   

बटाटाचे यह एक स्वादिष्ट व चटपटी डिश है। इसमे आलू की पतली स्लाइस में सूजी व मसलों को मिलकर बनाया जाता है।

बटाटाचे काप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 2 आलू – पतले स्लाइस के रूप में कटे हूएं।
  • 1 चम्मच – चावल का आटा
  • 2 चम्मच – सूजी
  • 1 चम्मच – हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच – लाल मिर्च
  • 1 चम्मच – जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच – धनिया पाउडर
  • आवश्यकता के अनुसार – तेल और नमक  

बटाटाचे काप बनाने की विधि

आलू को पतले पतले स्लाइस के आकार में काटें और उसे सूखा लें। एक बर्तन में चावल का आटा, सूजी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, और नमक को अच्छी तरीके से मिलाकर रख लें। अब आलू के स्लाइस पर अच्छी तरीके से मसाला के मिश्रण को लगाएं। एक बर्तन में तेल को गर्म करें और आलू के स्लाइस को हल्की आंच में अच्छी तरीके से दोनों तरफ सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें।

यह भी पढ़े:-

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

उत्तराखंड गुफ़ा में स्थित है भगवान शिव का एक अनोखा मंदिर, छिपा है दुनिया के खत्म होने का राज

Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…

1 week ago

इन आसान घरेलू तरीकों से दूर होगा सब्जी का तीखापन

Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…

1 week ago

बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं टेस्टी ब्रेड पिज्जा, ज्यादा नहीं पड़ेगा सेहत पर असर  

Bread Pizza Recipe in Hindi: आमतौर में देखा जाता है कि, बच्चों को सबसे अधिक…

1 week ago

इस आसान तरीके से बनाएं पौष्टिक एग मफिन, स्वाद के साथ बढ़ेगी सेहत

Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक…

1 week ago

इन 5 लक्षणों से से लगाइए फेफड़े की स्वास्थ्य का अंदाजा, भूलकर भी न करें इसे नजरअंदाज

Fefdo Me Infection Ke Lakshan: फेफड़ा मनुष्य शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना…

1 week ago