रेसिपी

इस गर्मी में ट्राई करें आम की लजीज आइस क्रीम, खाने में होती है बहुत ही स्वादिष्ट

Mango Ice Cream Recipe In Hindi: गर्मी का मौसम यानी कि फलों का राजा कहे जाने वाले आमों का मौसम। आम को बहुत प्रकार से खाया जाता है कोई इसे काटकर खाना पसंद करता है तो कोई इसे डायरेक्ट खाता है। कुछ लोग तो कच्चे आम की शिकंजी पीना भी पसंद करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको आम से आइस क्रीम बनाने की आसान विधि बताएंगे। मैंगो आइस क्रीम में विभिन्न प्रकार की टेस्टी कैंडीज को भी डाला जाता है, हालांकि यह ऑप्शनल होता है इसे आप अपने पसंद के मुताबिक रख सकते हैं। आज जो हम आपको मैंगो आइस क्रीम की रेसिपी बताने जा रहे हैं उसमें किसी भी प्रकार के फ्लेवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

मैंगो आइस क्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री(Mango Ice Cream Recipe In Hindi)

आम – 500 ग्राम
दूध – आधा लीटर
क्रीम – 200 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
कॉर्न फ्लोर – 100 ग्राम

मैंगो आइस क्रीम बनाने की विधि

400 मिली दूध को किसी भी बर्तन में डालकर गरम होने के लिए रख दीजिए और जब तक दूध में उबाल आने के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर आम को अच्छी तरह से धो कर उसे बारीक टुकड़ों में काट लें। अब कटे हुए आमों और चीनी को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से प्योरी बना लें। अब ठंडे दूध में कॉर्न फ्लोर डालकर उसे एक बार फिर से गर्म करने के लिए गैस पर चढ़ा दें। दूध में अच्छी तरह से कॉर्न फ्लोर मिलने के बाद गैस को बंद कर दें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब पहले से तैयार की गयी आम की प्योरी को दूध में मिला कर अच्छी तरह से फेंट लीजिये। पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से फेंटने के बाद अब आप इसमें अपनी पसंदीदा कैंडी को भी डाल सकते हैं। कैंडी को मिलाने के बाद एक बार फिर से पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लीजिये और फिर बाद में पूरे मिश्रण को एयर टाइट कंटेनर में डाल दें। अब कंटेनर को 6 से 8 घंटे के लिए डीप फ्रीजर पर रख दें और जब आपका मैंगो आइस क्रीम खाने का मन हो तो 5 मिनट पहले इस कंटेनर को फ्रीजर से निकाल लें।

तो यह थी होम मेड मैंगो आइस क्रीम बनाने की आसान विधि।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago