रेसिपी

सुबह के नाश्ते में बनाए स्वादिष्ट मिसल पाव(Misal pav Recipe in Hindi)

Misal pav Recipe in Hindi: घर की महिलाओं को सुबह के नाश्ते में हर दिन कुछ नया बनाना सबसे बड़ा काम लगता है लेकिन घर वालों की खुशी के लिए वे ये भी करने को तैयार रहती हैं। मगर सवाल ये है कि हर दिन कुछ नया वे कहां से लाएं, यहां हम जो आपको पकवान बनाने के बारे में बताएंगे वो कोल्हापुरी मिसल पाव है जो मुंबई में काफी मशहूर है। Misal pav Recipe बेहद आसान है जिसे आप झटपट बनाकर अपने घरवालों को खुश कर सकती हैं।

कैसे बनाएं मिसल पाव ? [Misal Pav Recipe]

Commons.Wikimedia.ORG

मिसल पाव खासतौर पर कोल्हापुरी डिश है जो पूरे महाराष्ट्र में फेमस है। मुंबई के सड़कों के किनारे ये डिश खूब बिकती है और इसे चटपटे मसाले के साथ पाव के साथ मिलाकर खाया जाता है। मिसल पाव को आप सुबह ने नाश्ते या शाम के स्नैक्स के समय बना सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको इस बेमिसाल रेसिपी के बारे में बताते हैं। मिसल पाव बनाने में 30 मिनट के करीब लगता है और जो सामग्री हम नीचे बताएंगे उसमें आप 2 या 4 लोगों के लिए मिसल पाव बना सकती हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए सामग्री को इकट्ठा करने के बाद विधि जानकर अपने परिवार या मेहमान के सामने सर्व कर सकती हैं।

मिसल पाव बनाने की सामग्री [Misal Pav Ingredients]

Vegrecipesofindia
  • 2 कप अंकुरित मूंग की दाल
  • 1 चम्मच इमली का गूदा
  • 1 आलू बारीक कटा हुआ
  • 1/2 प्याज बारीक कटे हुए
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच भुना मसाला पाउडर
  • 3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 कटा हुआ टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच राई
  • 2 कप पानी
  • 1 चम्मच शक्कर
  • 2 चम्मच तेल
  • चुटकीभर हींग
  • 1 चम्मच हरी कटी हुई धनिया
  • 1 कप सेव भुजिया
  • नींबू के टुकड़े
  • नमक स्वादानुसार

मिसल पाव बनाने की विधि [Misal pav Recipe in Hindi]

Om Bla Bla

सबसे पहले आपको अंकुरित दाल को धोकर छान लेना होगा और फिर उसे कूकर में डालकर उसमें कटे हुए आलू, टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग और तीन कप पानी मिलाकर कूकर का ढक्कन बंद कर देना है। फिर कूकर में वो सब तीन सीटी आने तक पकाएं। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई के साथ जीरा डालकर गर्म कर लें। जब जीरा तड़कने लगे तो कड़ाही में हींग और कड़ी पत्ते डालकर कुछ देर बाद उसमें प्याज डालकर भून लें। जब प्याज हल्का भूरा हो जाए तो उसमें चीनी और नमक मिला लें। अब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर चलाएं और फिर बचे हुए सारे मसाले मिलाकर अच्छेसे मिक्स कर लें। जब मसाले अच्छे से मिक्स हो जाएं तो उसमें इमली का गूदा मिला दें और कुछ देर उसे पकने दें।

अब उबली हुई अंकुरित मूंग डालकर चलाएं और अगर ग्रेवी कम लगे तो उसमें आप और पानी मिला सकती हैं। ग्रेवी गाढ़ा हो जाने पर गैस बंद कर दें। फिर पाव पर बटर या तेल लगाकर तवे पर 30 सेकेंड के लिए दोनो ओर अच्छे से सेंक लें। अब एक प्लेट पर पाव औऱ ग्रेवी निकाल लें। ग्रेवी पर आप कटे हुए प्याज, टमाटर, सेव, नींबू का रस और कटी हुई हरी धनिया से सजावट कर सकती हैं। अब आपका गरमा-गरम लजीज़ मिसल पाव तैयार है इसे सर्व करें।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago