रेसिपी

लज़ीज रवा का ढोकला अब खाएं घर पर – Rava Dhokla Recipe in Hindi

अक्सर घरों में सुबह की यही टेंशन होती है कि आज नाश्ते में क्या बनाएं। घर के लोगों को अलग-अलग तरह का नाश्ता बनाकर खिलाने से सभी खुश और हेल्दी बने रहते हैं। इस वजह से हम आपके लिए Rava Dhokla Recipe in Hindi लाए हैं जिससे आपके घर में हर दिन से कुछ अलग तरह का नाश्ता बने और आपकी फैमली को भी कुछ चेंज मिल सके। सुबह को नाश्ते में बनाएं या किटी पार्टी में अपनी सहेलियों को खिलाएं हर तरह से ये विधि आपको पसंद आएगी और ये बहुत आसान तरीके से भी बन जाता है।

Rava Dhokla कैसे बनाएं ? [Rava Dhokla Recipe in Hindi] 

रवा का ढोकला या सूजी ढोकला बहुत ही स्वादिष्ट बनता है जो मुलायम और स्पंजी रहता है। ये आपको इडली जैसा लगेगा लेकिन ये इंस्टंट भी बनाया जा सकता है। इसे आमतौर पर हरी चटनी के साथ सुबह या शाम के नाश्ते में बनाकर खाया जा सकता है। इसे घर पर बनाने के दो तरीके होते हैं या तो आप इसे पारंपरिक तरीके से बनाएं या फिर इनो फ्रूट सॉल्ट का उपयोग करके इसे झटपट स्टाइल में बनाकर परोस सकती हैं। इस रेसिपी में इनो फ्रूट सॉल्ट का उपयोग किया जा रहा है क्यों हम आपको घरेलू महिलाएं और अकेले रहने वालों के लिए बताने जा रहे हैं।

सूजी का ढोकला बनाना वैसे तो बहुत आसान है लेकिन कई लोग इसे घर पर बनाने में सफल नहीं हो पाते हैं लेकिन आप चिंता नहीं करें अगर आप मेरी बताई हुई विधि के साथ बनाते हैं तो घर पर ही आपका रवे का ढोकला बहुत ही बेहतरीन तरीके से बन सकता है।आपको बता दें कि बनाने के पहले तैयारी का समय 10 मिनट है, पकाने का समय 20 मिनट है पूरा ये 30 मिनट में बनता है और यहां पर हम जो भी सामग्री बताएंगे उतने में सिर्फ 3 लोगों के लिए रवा ढोकला बन सकता है। अब आपको जितने लोगों के लिए बनाना है उस हिसाब से क्वांटिटी बना लीजिए।

घोल की सामग्री

  • 1 कप रवा (सूजी)
  • 1 कप खट्टा दही
  • 1/3 कप पानी
  • 1 चम्मच इनो फ्रूट सॉल्ट
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक

तड़के की ये रही सामग्री

  • 1 चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच राई
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच तिल
  • 1 छोटी हरी मिर्च वो भी बारिक कटी हुई
  • 4-5 करी पत्ते
  • 1 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया

रवे का ढोकला इन 4 स्टेप में बनेगा

1. एक बड़े कटोरे में रवा, दही और पानी में नमक मिलाकर अच्छे से मैश कर दें। ध्यान रहे कि घोल में कोई भी गांठ नहीं पड़े। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, जिससे ये अच्छे से सेट हो जाए।

2. ढोकला बनाने के बर्तन या किसी भी बड़े मुंह वाले बर्तन में एक बड़ा गिलास पानी डालें और धीमी आंच पर गर्म होने दें। 1 चम्मच तेल से ढोकला बनाने की थाली को चिकना कर लें और फिर उस घोल में एक चम्मच तेल और इनो मिला लें।

3. अब घोल को 1 मिनट तक फेंटते रहें और तब तक फेंटे जब तक इसकी सतह में बुलबुले ना दिखने लगें। जब ऐसा होने लगे तो फेंटना बिल्कुल बंद कर दें।

4. अब घोल को थाली में डाल दें और उस थाली में आधे इंच की ऊंचाई हो ये जरूर ध्यान रहे। फिर ऊपर से उसी के बराबर बर्तन से ढक दें और 3 मिनट क आंच पर पकाएं। फिर 12 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

5. 15 मिनट बाद ढोकले को चाकू से देख लें और अगर चाकू नहीं चिपकता है तो ढोकला पक गया है। अगर चाकू नहीं चिपकता है तो उसे 2-3 मिनट तक और पकने दें।

6. ढोकले के बर्तन में से ढोकला की थाली बाहर निकालकर उसे 3-4 मिनट तक ठंडा होने दें। फिर उसे छोटे-छोटे आकार में काटकर टुकड़-टुकड़े कर दें।

7. अब तड़के के लिए छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। फिर इसमें करी पत्ता, राई और जीरा डाल दें। जब राई फूटने लगे तब हरी मिर्च, तिल और कुछ सेकेंड तक भुनने के बाद गैस बंद कर दें।

8. अब कटे हुए ढोकले को उस तड़के के ऊपर डालें और उन्हें रे धनिये से गर्निश करें। बस इतनी देर में आपका सूजी का ढोकला तैयार हो गया।

परोसने का तरीका

ये स्वाद में खट्टा और मुलायम होता है। इसे हरी धनिया की चटनी या टमाटर कैचअप के साथ ले सकते हैं। बच्चों के लिए वेजिटेबल ढोकला बनाने के लिए घोल में हरी मटर, कटा हुआ गाजर और कटी हुई शिमला मिर्च मिलाकर घोल को छोड़ दें। ये बच्चों के लंच बॉक्स में भी कभी-कभी दिया जा सकता है।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago