रेसिपी

त्यौहार पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट रवा लड्डू, जानिए विधि

Rava Laddu Recipe in Hindi: रवा लड्डू या सूजी के लड्डू एक बहुत ही स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय मिठाई है। भुनी हुई सूजी की कुरकुराहट इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है। यह मुख्यत: रवा, नारियल, चीनी, मेवा, दूध और घी के मिश्रण से बनते हैं। रवा लड्डू को आप किसी भी तीज-त्यौहार के मौके पर बहुत ही कम समय में घर पर ही बेहद आसानी से बना सकते हैं।

रवा लड्डू बनाने की सामग्री(Rava Laddu Recipe in Hindi)

  • 1 कप सूजी यानि रवा
  • 1 कप पिसी चीनी
  • ¼ कप नारियल का बुरादा
  • ¼ कप दूध
  • 3 चम्मच शुद्ध देसी घी
  • ½ चम्मच इलायची पाउडर
  • ½ कप मेवा (बारीक़ कटे काजू बादाम व किशमिश)

रवा लड्डू बनाने की विधि

  • रवा लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें।
  • जब घी गरम हो जाए तो इसमें रवा डालकर हल्के हाथ से चलाते हुए भुनें। रवा को हल्का भूरा होने तक ही भूनें और ध्यान रखें कि यह ज्यादा लाल ना होने पाए।
  • लगभग 2 मिनट भूनने के बाद इसमें सभी मेवा यानि काजू, बादाम व किशमिश डाल दें और 1 मिनट के बाद नारियल का बुरादा डालकर हल्का सा इसे भी भून लें।
  • इसके बाद लगातार चलाते हुए चीनी पाउडर भी मिला लें। चीनी को आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा भी कर सकते हैं।
  • अब इस मिश्रण में दूध और इलायची पाउडर भी मिला लें और लगभग 1 मिनट तक लगातार चलाते रहें।
  • आप देखेंगे कि दूध डालने से यह मिश्रण काफी नरम हो गया है। अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें।
  • लड्डू बनाने से पहले हाथों पर थोड़ा घी लगा लें ताकि मिश्रण आपके हाथों पर ना चिपके (ध्यान रखें कि मिश्रण हल्का सा गरम हो वरना लड्डू नहीं बनेंगे)।
  • अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर दोनों हाथों से उसे लड्डू के आकार में गोल करें। यदि आपको मिश्रण ठंडा लग रहा हो तो इसमें हल्का गरम दूध या घी डालकर मिला लें और फिर लड्डू बनाएं।
  • इसी तरह सारे लड्डू बना कर एक थाली में रख लें और उन्हें 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • जब यह पूरी तरह से ठंडे हो कर जम जाएं तो इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में भर कर दें और जब इच्छा हो तब खाएं।

सुझाव

  • यदि आपको नारियल ना पसंद हो तो आप इसे बिना नारियल के भी बना सकते है।
  • अगर आपको नरम व मुलायम लड्डू पसंद हैं तो इन्हें बनाने के लिए बारीक़ सूजी का प्रयोग करें और यदि आपको कुरकुरे लड्डू पसंद हैं तो दरदरी सूजी का प्रयोग करें।
  • आप अपनी इच्छानुसार कोई भी मेवा घटा या बढ़ा सकती हैं।
  • यदि आपने लड्डू में नारियल का प्रयोग किया है तो इन्हें ज्यादा दिन तक ना रखें। नारियल पड़ा होने के कारण यह जल्दी खराब हो जाते हैं।
  • यदि आपने नारियल नहीं डाला है तो आप इसे 1 महीने तक रख कर खा सकते हैं।
Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago