रेसिपी

अब घर में ही बनाएं मीठे और क्रिस्पी शकरपारे, एक दम आसान है रेसिपी

Shakarpara Banane ki Vidhi: हार बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन हर त्यौहार में एक चीज जो बेहद आम है वह है – पकवान और मिठाई। चीनी और मैदा के बने मीठे शक्करपारे भी ऐसी ही एक मिठाई है। भारतीय घरों में हर त्यौहार, उत्सव या पर्व पर बनाये जाने वाले ये शक्करपारे बच्चों को बेहद पसंद होते हैं। ये इतने स्वादिष्ट होते है कि इनकी मिठास मुँह में घुल सी जाती है। एअर टाइट कन्टेनर में लंबे समय तक बने रहने के कारण आप इनके ज़ायके का आनंद त्यौहार खत्म होने के बाद भी तकरीबन 1-2 महीने तक ले सकते है। आईये जानते है कैसे बनाएं स्वाद से भरपूर मीठे शक्करपारे।

मीठे शक्करपारे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री(Shakkar Pare Recipe in Hindi)

Image Source: Youtube
  • 2 कप मैदा (200 ग्राम)
  • 1 कप चीनी
  • 50-60 ग्राम घी मैदा में गूथने के लिए
  • तलने के लिए तेल/घी

मीठे शक्करपारे बनाने की विधि(Shakarpara Banane ki Vidhi)

  • सबसे पहले एक परात में मैदा छान लें और इसमें घी डाल कर अच्छे से मिला लें।
  • अब पानी की सहायता से मैदा को गूथना शुरू करें। ध्यान रखें कि यह आटा पूड़ी के आटे से थोड़ा सख्त गुथना चाहिए। अब इसे सैट होने के लिये 15-20 मिनिट ढककर रख दें। इतना मैदा गूथने के लिए करीब 1/2 कप पानी की आवश्यकता पड़ेगी।
  • शक्करपारे बनाने के लिए आटा तैयार है। अब इस आटे से 2 लोई बना कर तैयार करें।
  • पहले एक लोई उठाएं और उसे गोल करके 10-11 इंच के व्यास में, 1/4 सेमी। मोटी पूरी बेल लें। अब इसे आधा इंच की दूरी पर चाकू से लंबा-लंबा काटें और फिर दूसरी तरफ से भी इसी तरह काटकर चौकोर आकार के शक्करपारे बनाकर तैयार करलें।
Image Source: YouTube

मीठे शक्करपारे तलने की विधि 

  • एक कढ़ाई में घी/तेल डालकर गरम करने के लिए गैस पर रख दें। जब यह अच्छे से गरम हो जाए तो एक बार में जितने शक्करपारे कढ़ाई में आ सकें उतने डाल दें।
  • अब इन्हें धीमी और मीडियम गैस पर चमचे या पूड़ी तलने वाली छलनी की मदद से पलट-पलट कर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
  • जब शक्कर पारे सब तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और बाकि बचे शक्करपारे भी इसी तरह तल कर तैयार कर लें।
  • दूसरी लोई को भी इसी तरह 10-11 इंच के व्यास में, 1/4 सेमी। मोटी पूरी बेल लें। चाकू से चौकोर आकार में काट लें और फिर कढ़ाई में डाल कर धीमी और मीडियम गैस पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लें।

चाशनी में पकाने की विधि 

  • एक पैन में चीनी और आधा कप पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें। चीनी घुलने तक चाशनी को पकने दें और फिर इसे टैस्ट करें। एक बूंद चाशनी किसी प्याले में टपकाएं और ठंडा होने के बाद चाशनी को उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखें। यदि उंगली और अंगूठे को अलग करते समय चाशनी में 2 तार बन रहे हैं तो आपकी चाशनी तैयार है, गैस बंद कर दें। अगर 2 तार ना बन रहे हों तो इसे थोड़ा और पका लें।
  • जब 2 तार की चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें तले हुए शक्करपारे डाल दें और तब तक मिलाएं जब तक यह पूरी तरह शक्कर से कोट ना हो जाएं।
  • अब इन्हें एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। स्वाद से भरपूर मीठे शक्करपारे तैयार हैं।
  • इन शक्करपारों को किसी एअर टाइट कंटेनर में भर कर रख दें और जब भी कोई मेहमान आए तो उन्हें ये स्वादिष्ट शक्करपारे जरुर खिलाएं। एयर टाईट कंटेनर में रखे ये शक्करपारे जल्दी खराब नहीं होते। आप इन्हें 1-2 महीने तक आराम से खा सकते हैं।
Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago