फूड

बेहद ही आसानी के साथ बनाएं ग्रिल्ड वेज सैंडविच, आइए जानते हैं इसके रेसिपी के बारे में

Veg Grilled Sandwich Recipe In Hindi: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और चटपटा खाना पसंद करते हैं तो सैंडविच आपके लिए बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है। सैंडविच की दीवानगी हर एक आयुवर्ग के लोगों में होती है और इसे बनाना भी बेहद ही आसान होता है। सैंडविच को बनाते समय आप सभी चीज़ें अपने आवश्यकतानुसार डाल या निकाल सकते हैं जो आपके स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होगा।

आमतौर पर सैंडविच को बहुत प्रकार की चीज़ों जैसे उबले हुए आलू, खीरा -टमाटर या अन्य कोई पसंदीदा चीज़ से मिलाकर बनाया जाता है। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको ग्रिल्ड वेज सैंडविच बनाने की आसान विधि को विस्तार से बताएँगे।

ग्रिल्ड वेज सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री(Veg Grilled Sandwich Recipe In Hindi)

  • ब्रेड – 8
  • शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • म्युनि – 2 बड़े चम्मच
  • बटर – 2 बड़े चम्मच
  • स्वीट कॉर्न – 4 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई चम्मच
  • चाट मसाला – आधा चम्मच
  • काला नमक – आधा चम्मच
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • चीज़ – 2 बड़े चम्मच

ग्रिल्ड वेज सैंडविच बनाने की आसान विधि

सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, म्युनि, काली मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक, चाट मसाला और चीज़ को डालकर अच्छी तरह से चम्मच की सहायता से मिला लेंगे। अब ब्रेड स्लाइस लेंगे और चाकू की सहायता से उनके ऊपर एक सामान बटर लगा लेंगे। अब हर एक स्लाइस के एक तरफ हरी चटनी को अच्छी तरह से लगा देंगे। अब मसालों से तैयार किये गए मिक्सर को ब्रेड स्लाइस के ऊपर एक समान स्थिति में लगा लेंगे। अब एक ब्रेड स्लाइस पर एक तरफ अच्छी तरह से आगे बटर और फिर हरी चटनी लगाकर चिपका देंगे। अब सैंडविच को पहले से ही गर्म किये गए टोस्टर, ग्रिल या गैस वाले सैंडविच मेकर में रख देंगे और क्रंचीनेस आने तक उसे टोस्ट करेंगे। क्रंचीनेस आने बाद सैंडविच को टोस्टर से निकाल लेंगे और इसे अपने पसंदीदा शेप में कट कर लेंगे। आखिर में इसके ऊपर थोडासा चाट मसाला डाल दें ऐसा करने से आपके सैंडविच का स्वाद बढ़ जायेगा। अब आपका ग्रिल्ड वेज सैंडविच पूरी तरह से बनकर तैयार है आप इसे टोमेटो सॉस, मिंट चटनी और म्युनि के साथ सर्व करें।

तो यह थी ग्रिल्ड वेज सैंडविच बनाने(Veg Grilled Sandwich Recipe In Hindi) की बेहद ही आसान विधि।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago