RapidLeaks
Banks Remain Closed for 13 Days: अगर आपको भी इस महीने किसी काम के लिए मोटी रकम की जरुरत है, या फिर आपका काम कैश के बिना नहीं चलता है तो होली से पहले अपने बैंक खाते से जरुरत के हिसाब से पैसे निकाल लें। मार्च के इस महीने में लगभग 13 दिनों तक सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। अब इतने दिनों तक आप बिना पैसे के तो नहीं रह सकते हैं इसलिए जो जरूरी काम काज हो उसे या तो वक़्त से पहले निपटा लें या फिर अपने पास इतना कैश निकाल कर रख लें ताकि आपको बाद में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। यहाँ हम आपको विशेष रूप से इस महीने विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले सभी बैंक अवकाश और उसके कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं क्यों 13 दिनों तक रहने वाला है इस बार बैंक अवकाश।
आप भी इस बारे में जरूर सोच रहे होंगें कि, आखिर क्या वजह है इस महीने इतने लम्बे बैंक हॉलिडे का। असल में इसकी वजह ये है अलग – अलग राज्यों में होने वाला विभिन्न त्यौहार और बैंक अवकाश। इस वजह से ही कुल सभी सरकारी बैंकों के 13 दिनों तक बंद होने की बात सामने आ रही है। इतने दिनों तक बैंक अवकाश होने का पहला कारण जहाँ होली की छुट्टी और शनिवार एवं रविवार को माना जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसके बाद बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की खबरें भी लगातार सामने आ रही है। यही वजह है कि, कुल 13 दिनों के लिए बैंक बंद रह सकते हैं। हालाँकि विभिन्न राज्यों में बैंक अवकाश की तारीख़ में अंतर हो सकता है। बता दें कि, 8 मार्च को रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे, 9 और 10 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी और इसके बाद 11 मार्च से सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। 14 मार्च को महीने के दूसरा शनिवार होगा और 15 को रविवार, इस तरह से देखा जाए तो करीबन 13 दिनों का बैंक अवकाश हो सकता है। इसके अलावा 25, 27, 28 और 29 मार्च को भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
BHIM App क्या है? जानिए इसके उपयोग का तरीका और इसके बारे में सबकुछ
बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का मुख्य कारण विशेष रूप से सैलरी रिवाइज ना होना है। जानकारी हो कि, बैंक कर्मचारियों की सैलरी हर पांच साल पर रिवाइज की जाती है। लेकिन 2012 के बाद अभी तक ऐसा नहीं हुआ है, इसी चीज को लेकर कई बार बैंक कर्मचारियों द्वारा आवदेन भी दिया गया है लेकिन उसका भी परिणाम नहीं निकला। इसके अलावा बैंक कर्मचारियों की मांग है कि, अलाउंस को बेसिक पे के साथ जोड़ दिया जाए मतलब जो बैंक कर्मचारी अपने अलाउंस का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं उन्हें उसका पेमेंट मिल जाए। इसके अलावा बैंक कर्मचारियों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी की भी मांग है। हालाँकि इन मांगों पर अब सरकार क्या कहती है ये जानना अभी बाकी है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…