देश

लॉकडाउन की वजह से 31 मार्च के बाद भी बढ़ा दी गई है सभी फाइनेंसियल डेट !

Covid-19: 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन माना जाता है। सभी फाइनेंसियल कामों के लिए मार्च के महीने को बेहद अहम माना जाता है। ईएमआई से लेकर बैंकों सहित अन्य विभिन्न वित्तीय कार्यों की तारीखों के लिए 31 मार्च को बेहद खास माना जाता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से सरकार ने वित्तीय कार्यों सहित अन्य कई अहम कामों का डेट भी 31 मार्च से आगे बढ़ा दिया है। यहाँ हम आपको सरकार द्वारा बढ़ाएं गए इन विभिन्न वित्तीय और अन्य कामों के डेट और उससे जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Covid-19 – 31 मार्च को निपटाने वाले कार्यों को अब इस महीने में पूरा कर सकते हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जिन कार्यों को पूरा करने की तारीख 31 मार्च तक थी अब आप उसे 30 जून तक पूरा कर सकते हैं। जहाँ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख पहले 31 मार्च तक थी उसे अब बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। इसके अलावा जहाँ आधार से पैन कार्ड को लिंक करवाने की आखिरी तारीख पहले 31 मार्च थी उसे अब बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो भारत में अभी तक करीबन 17 करोड़ लोगों ने अपने आधार और पैन को लिंक नहीं किया है।

यह भी पढ़े

GST रिटर्न फाइल की तारीख़ को भी बढ़ाया गया

covid-19 ने जहां एक तरफ लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है, वहीं दूसरी तरफ इससे लोगों की वित्तीय समस्याओं के लिए उन्हें काफी छूट दी गई है। केंद्र सरकार ने इस दौरान कारोबारियों को भी राहत देने के लिए जीएसटी रिटर्न फाइल करने की डेट को बढ़ा दिया है। जानकारी हो कि, जीएसटी रिटर्न फाइल करने की तारीख़ जहाँ पहले 31 मार्च थी वहीं अब इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। ऐसा करने से कारोबारियों को काफी हद तक राहत मिली है। इस दौरान सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस रीन्यू करने की तारीखों क साथ ही विभिन्न ईएमआई भरने की तारीखों को भी तीन महीने आगे बढ़ा दिया है। अगर किन्हीं वजहों से अभी आप अपने ईएमआई नहीं भर पा रहे हैं तो आप तीन महीने के बाद भी इसे भर सकते हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago