देश

दिल्ली एनसीआर वासियों के लिए खुशखबरी, सितंबर से सुरक्षा के इन मानकों के साथ शुरू होगी मेट्रो सेवा!

Delhi Metro News: कोरोना संक्रमण मामले में भारत नंबर वन पर पहुंच गया है। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के शहर भी इससे अछूते नहीं रहे। हालाँकि पहले की तुलना में अब दिल्ली से कोरोना के मामले आने कम हुए हैं। ऐसे में दिल्ली की लाइफलाइन कहलाने वाली मेट्रो सेवा की एक बार फिर से शुरुआत हो सकती है। आजतक के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार होम मिनिस्ट्री जल्द ही दिल्ली मेट्रो सेवा को एक बार फिर से शुरू करने की अनुमति दे सकते हैं। इसकी इजाज़त अनलॉक 4 में दी जा सकती है, बशर्ते दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro) सेवा को सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखना होगा। आइये जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से।

मेट्रो सेवा के लिए लेना होगा ऑनलाइन टोकन

Image Source – Flickr

मिली जानकारी के अनुसार सितंबर से मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ ही यात्रियों को इस बार टिकट काउंटर से टोकन लेने की सुविधा नहीं मिलेगी। कोरोना से सुरक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro) से सफर करने वालों को ऑनलाइन कैशलेस टिकट खरीदना होगा। गौरतलब है कि, मेट्रो यात्रियों को स्मार्ट कार्ड पर ऑनलाइन या कैशलेस रिचार्ज करने की सुविधा मुहैया की जाएगी। जानकारी हो कि, बीते 22 मार्च से ही दिल्ली मेट्रो को कोरोना संक्रमण की वजह से बंद कर दिया गया था। बहरहाल अब सितंबर से सोशल डिस्टैन्सिंग और सुरक्षा के अन्य नियमों का पालन करते हुए एक बार फिर से मेट्रो पटरी पर दौड़ सकती है।

डीएमआरसी के पास दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro) के इतने स्टेशन की है जिम्मेदारी

Image Source – Tazzakhabar.com

सूत्रों की माने तो गृहमंत्रालय से अनलॉक 4 की गाइडलाइन आने और मेट्रो सेवा शुरू करने की इजाजत के वाबजूद भी अभी मेट्रो पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पाएगी। इसके साथ ही फीडर बस की सेवा भी अभी बंद रहेगी। असल में फीडर बस मेट्रो के आसपास रहने वाले लोगों को स्टेशन तक पहुंचने की सुविधा देती है। दूसरी तरफ डीएमआरसी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके अंतर्गत किसी भी मेट्रो स्टेशन पर यात्री कैश देकर टिकट नहीं ले पाएंगे। सफर के लिए केवल स्मार्ट कार्ड या QR कोड की ही अनुमति होगी। इस दौरान टिकट वेंडिंग मशीन का भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसके आल्वा कोविड – 19 से बचाव को लेकर सफर के दौरान मेट्रो कोच के तापमान का भी ध्यान रखा जाएगा। सफर के दौरान तापमान 24 से 28 के बीच ही रखा जाएगा।

यह भी पढ़े

इसके साथ ही विभिन्न टर्मिनल स्टेशन पर मेट्रो(Delhi Metro) के दरवाजे खोलकर ताज़ी हवा का संचार किया जाएगा। बता दें कि, डीएमआरसी के अंदर अभी करीबन 285 मेट्रो स्टेशन हैं जो दिल्ली और एनसीआर के 389 किलोमीटर तक फैला है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago