देश

राजधानी में उड़ाई जाती है ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां, इस सड़क पर कटे 1 लाख 17 हज़ार चालान

भारत की कैपिटल सिटी दिल्ली में ओवरस्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन कैमरों के भीतर एक लाख से अधिक ऐसे वाहनो की फोटो रिकॉर्ड किया गया है जिनकी स्पीड तय रफ्तार से कही ज़्यादा थी। इस वजह से इन गाड़ियों को चालान भी जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले एक वर्ष में ज़्यादा गति से वाहन चलाने के लिए एक लाख 17 हज़ार के करीब चालान काटना पड़ा है। भारत में बढ़ रहे रोड एक्सीडेंट को कम करने के लिए सभी प्रकार के उपाय अपनाए जा रहे है। इसलिए ट्रैफिक रूल्स को समझाने के लिए कई अभियान भी चलाए जाते है। किंतु इसके बाद भी ट्रैफिक रूल्स को ना मानने वालों की संख्या में कुछ खास कमी नजर नही आ रही है।

पिछले एक साल में कैमरे में रिकॉर्ड हुए ओवर स्पीड के केस:

  1. भजनपुरा से सिग्नेचर ब्रिज – 106456
  2. सिविल लाइंस से चंदगीराम अखाड़ा – 61313
  3. मथुरा रोड पर आश्रम से सरिता विहार – 75913
  4. एमजी रोड पर अर्जुनगढ़ मेट्रो स्टेशन – 117165
  5. मथुरा रोड पर सरिता विहार से आश्रम चौक – 74537
  6. पंजाबी बाग से पश्चिमी विहार – 74406
  7. आनंद विहार बस स्टेंड से दिलशाद गार्डन – 108675
  8. दिलशाद गार्डन से आनंद विहार बस स्टैंड – 83185
  9. आनंद विहार बस स्टेंड से दिलशाद गार्डन – 108675
  10. दिल्ली रोहतक रोड नांगलोई से टिकरी कलां- 115839
  11. वजीराबाद से मुकरबा चौक – 100762

रेड लाइट तोड़ने के कारण कटे इतने चालान:

  1. धौला कुआं से नौरोजी नगर – 12283
  2. एयरपोर्ट से चिराग दिल्ली जाते हुए – आरटीआर – 19276
  3. धौला कुआं से लाल सांई मार्केट – 10665
  4. धौला कुआं से मूलचंद – 9483
  5. सरायकाले खां से श्रीनिवासपुरी – 10411
  6. IP एस्टेट से ITO चौक – 15855
  7. सराय काले खां से एंड्रयूज गंज – 11388
  8. श्रीनिवासपुरी – 21780
  9. कीर्ति नगर से मायापुरी – 10207
  10. आरके पुरम से भीकाजी कामा प्लेस – 12019

गौर करने वाली बात ये है कि पूरे भारत में दिल्ली के ही ट्रैफिक रूल्स सबसे ज़्यादा सख्त होते है। नेशनल कैपिटल में पुलिस, रूल्स ब्रेक करने वालों को बिल्कुल चालान बनाए बिना नहीं छोड़ती। कई लोग रेड लाइट को इस वजह से इग्नोर कर देते है कि कोई नहीं देख रहा। ऐसे लोगों को जानना चाहिए कि भले ही उनको कोई पुलिस वाला नहीं देख रहा हो लेकिन सभी स्थानों पर उनकी ये गतिविधी कैमरे में कैद ज़रूर हो रही है। आप कैमरे की नज़रों से खुद को नहीं बचा सकते। यदि आप कोई भी ट्रैफिक रूल तोड़ते हुए कैद हो जाते है तो आपका चालान कट सकता है। डिजिटल इंडिया के मुहिम के तहत अब इलेक्ट्रॉनिक चालान की भी शुरुआत हो चुकी है।


Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago