देश

IPL टाइटल स्पॉन्सर: वीवो की जगह ड्रीम 11 होगा आईपीएल 2020 का टाइटल स्पॉन्सर, बीसीसीआई को 250 करोड़ का भुगतान

Dream11 is New Sponsor of IPL 2020: गेमिंग स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 को वीवो की जगह यूएई में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में चुना गया है ।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)(BCCI) ने मंगलवार को ड्रीम 11(Dream11) का नाम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)(IPL) के आगामी संस्करण के लिए नए टाइटल स्पॉन्सर(Title Sponsor) के रूप में घोषित कर दिया है। बीसीसीआई ने ये कदम हाल ही में वीवो-चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी के साथ अपने टाइटल स्पॉन्सरशिप सौदे को रद्द करने के बाद उठाया है। बीसीसीआई और वीवो के बीच ये सौदा साल 2018 में 5 साल के लिए हुआ था। बीसीसीआई ने वीवो से 440 करोड़ रुपए में ये सौदा किया था, तो  वहीं ड्रीम इलेवन(Dream11) आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए बीसीसीआई को 250 करोड़ का भुगतान करेगी- जो 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा।

Image Source – Twitter@StarSportsTwo

आईपीएल की लोकप्रियता को देखते हुए कई ब्रांड उत्सुक थे और उन्होंने वीवो को टाइटल स्पॉन्सर(IPL Title Sponsor) के रूप में बदलने में दिलचस्पी दिखाई । चूंकि 2020 सीजन के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप डील 5 महीने से कम की अवधि के लिए होगी,  इसलिए बीसीसीआई को एक ऐसे सौदे पर मुहर लगानी पड़ी जो वीवो(VIVO) से मिलने वाली रकम से काफी कम है।

बीसीसीआई ने वीवो के साथ सौदा क्यों खत्म किया

Image Source – Twitter

यह भी पढ़े

बीसीसीआई ने गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच संघर्ष के बाद आईपीएल(IPL Title Sponsor) 2020 के लिए वीवो के साथ अपने टाइटल स्पॉन्सरशिप सौदे को निलंबित करने का फैसला लिया है। गलवान घाटी में हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैनिकों ने शहादत हासिल की थी, जिसके बाद भारत सरकार ने देश में 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago