देश

COVID-19 ने ली एक और जान, बॉम्बे कैंटीन के मालिक की हुई मौत, जानें पूरी खबर !

Floyd Cardoz Died Coronavirus: कोरोना वायरस से जाने वाली जानों की संख्या दिन बा दिन बढ़ती ही जा रही है। रोजाना इसके नए शिकार दुनिया को देखने को मिल रहे हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू होकर आज पूरी दुनिया में फैलने वाले इस खतरनाक वायरस ने हज़ारों जानें ले ली है और हज़ारों लोग आज भी इस वायरस की चपेट में है। नए आकड़ों के अनुसार भारत में इस समय कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 600 पार कर चुकी है। इस बीच सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बॉम्बे कैंटीन के मालिक फ्लॉयड कार्डोज की मृत्यु की खबर आ रही है। आइये आपको बताते हैं इस खबर से जुड़ी पूरी कहानी।

कौन हैं फ्लॉयड कार्डोज ?

आपकी जानकारी लिए बता दें कि, फ्लॉयड कार्डोज इंडिया के जाने माने शेफ और मुंबई स्थित प्रसिद्ध रेस्टुरेंट चेन “बॉम्बे कैंटीन” और “ओ पेड्रो” के मालिक थे। अभी कुछ महीनों पहले ही उन्होनें “बॉम्बे स्वीट” नाम से एक नए रेस्टुरेंट की शुरुआत की थी। कार्डोज पिछले कुछ वक़्त से न्यूयॉर्क में थे, कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद उन्हें न्यूयॉर्क के ही एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। 51 वर्षीया फ्लॉयड कार्डोज 8 मार्च तक मुंबई में ही थे, इसके बाद वो न्यूयॉर्क गए और 18 मार्च को उन्हें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। शुरुआत में उन्होनें खुद सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी की उन्हें तेज बुखार है। आज सुबह कोविड के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से जारी जंग में वो हार गए।

यह भी पढ़े

मई तक 13 लाख लोग भारत में होंगे कोरोना वायरस की चपेट में, स्टडी में हुआ खुलासा (Coronavirus India Cases)

बहरहाल कोरोना वायरस की गंभीरता को ना समझने वाले लोगों को इन सभी मौतों से सबक लेने की जरुरत है। जो लोग इसकी गंभीरता को अब भी नहीं समझ रहे हैं उन्हें बाद में इसका पछतावा हो सकता है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago