देश

पंजाब के मनसा में एक शादी के दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता के गनमैन ने साथी गनमैन को मारी गोली

Gunman of Sidhu Moosewala’s father fires ‘accidentally’: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के बंदूकधारी ने बीती रात मनसा के रॉयल ग्रीन पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान गलती से एक अन्य बंदूकधारी को गोली मार दी। गोली चलाने वाले बंदूकधारी की पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मानसा में भर्ती कराया गया और बाद में बठिंडा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू के पिता बलकौर सिंह शादी में मौजूद नहीं थे, घायल गनमैन गुरविंदर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

पंजाब पुलिस ने इस घटना पर ये कहा

Image Source:NDTV

कल ही दोपहर बाद मनसा थाने के थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है वह मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का बंदूकधारी भी है। इस पूरे मामले पर पुलिस उपाधीक्षक संजीव गोयल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस नवजोत सिंह मारे गए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का गनमैन है, जिसने शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी ली थी। पुलिस की अभी तक की जाँच में सामने आया हैं कि गोली नवजोत सिंह के हाथ से गलती से चल गई थी। उसने जानबूझकर मारने के इरादे से गोली नहीं चलाई थी। इस मामले में नवजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और उससे पूछताछ की जा रही हैं।

शादियों में बैन हैं हथियार

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा मैरिज पैलेसों में हथियार ले जाने पर प्रतिबंध है, लेकिन फिर भी बंदूकधारी बंदूक ले जाने में कामयाब हो गया। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों से गुस्से वाली प्रतिक्रिया दी है।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago