India first vertical lift Railway sea Pamban railway bridge: देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि तमिलनाडु के मंडपम(Mandapam) में नए 2.07 किलोमीटर लंबाई वाले पंबन रेलवे पुल (Pamban railway bridge) का निर्माण कार्य 2022 तक पूरा हो जाएगा। ये ब्रिज रामेश्वरम को तमिलनाडु से जोड़ेगा।
तमिलनाडु में बन रहा देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज(India first vertical lift Railway sea bridge)हाईटेक इंजीनियरिंग का नमूना है। इस पुल का निर्माण सितंबर 2021 तक ही होना था, लेकिन कोविड के चलते देर हो गई। अब इसका निर्माण कार्य मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। ये ब्रिज देश का पहला ऐसा रेलवे ब्रिज होगा समुद्र के ऊपर वर्टिकल लिफ्ट के रूप में बनाया जा रहा है। इस पर रेलवे की दोहरी लाइन गुजरेगी।
पम्बन ब्रिज उन भक्तों और तीर्थयात्रियों के लिए एक वरदान होगा जो रामेश्वरम और धनुषकोडी, तमिलनाडु की आध्यात्मिक यात्रा करना चाहते हैं। आने वाले महीनों में पुराने पंबन ब्रिज को न्यू पंबन ब्रिज(Pamban Railway Bridge) से बदल दिया जाएगा, जिसके लिए 280 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का निवेश किया जा रहा है। पम्बन ब्रिज का निर्माण रेलवे विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. इसका निर्माण पुराने रेलवे पुल के समानांतर किया जा रहा है।
2.07 किलोमीटर लंबे इस नए ब्रिज को आधुनिक तकनीकों की मदद से बनाया जा रहा है। इस ब्रिज की खूबी यह है कि यात्रा के दौरान जहाजों को गुजरने की अनुमति देने के लिए इसके मध्य भाग को ऊपर उठाया जाता है। पंबन ब्रिज(Pamban Railway Bridge) से इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की काफी उम्मीद है। क्योंकि हर साल बड़ी संख्या में भक्त रामेश्वरम मंदिर और ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आते हैं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…