देश

क्या सच में आगे बढ़ने वाला है 21 दिनों का लॉकडाउन, जानें क्या है सच !

21 Days Lockdown: दुनिया भर में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार ने पूरे देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन करने का अहम फैसला लिया। इस दौरान सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को बंद करवा दिया है। जो लोग घर से काम कर सकते हैं वो अपने-अपने घरों से काम रहे हैं। केवल मीडिया और हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर और नर्सों को अपनी ड्यूटी पर जाने की छूट है। भारत में इस समय कोरोना वायरस के कुल 942 केस हैं। दिन बा दिन बढ़ती संख्या को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि, 21 दिनों के लॉकडाउन की इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। आइये जानते हैं क्या ये खबर वाकई में सच है या महज एक अफ़वाह है।

केंद्र सरकार ने इसे महज एक अफ़वाह बताया

Satyagrah

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाने की बात को केंद्र सरकार ने सिर्फ एक अफ़वाह बताया है। जब इस बारे में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा से पूछा गया तो उन्होनें इस खबर का खंडन करते हुए जानकारी दी कि, केंद्र सरकार का 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाने का कोई विचार नहीं है। यह केवल लोगों द्वारा बनाई गई एक झूठी अफ़वाह है जिसका कोई आधार नहीं है। उन्होनें आगे इस बारे में बताया, “मैं खुद इन ख़बरों को सुनकर बेहद हैरान हूँ, लोगों को इन बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए और सरकार के आदेशों का पालन करना चाहिये।

यह भी पढ़े हवा में मौजूद है या नहीं कोरोना वायरस? ये रहा WHO का जवाब

सरकार क्यों नहीं बढ़ा सकती हैं लॉकडाउन की अवधि ? (21 Days Lockdown)

मोदी सरकार द्वारा बीते 22 मार्च को पहले जनता कर्फ्यू की अपील और उसके बाद पूरे भारत को लॉकडाउन करने का आदेश बेहद सख्ती से माना जा रहा है। कोरोना वायरस से चल रही जंग में दुनिया से एक कदम आगे हटकर भारत सरकार ने देश में इसके मामले बढ़ने से पहले ही लोगों को घरों में रहने के लिए बाध्य कर दिया। बेशक ये बाध्यता सबके हित में है लेकिन, दूसरी तरफ इसका विपरीत प्रभाव उनलोगों पर पड़ता दिखाई पड़ रहा है जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। ऐसे लोगों का गुजारा रोजाना भत्ता से ही होता था, लेकिन अचानक से सारी चीजें बंद हो जाने से ऐसे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Aljazeera

बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली में आनंद विहार और सराय काले खां बस अड्डों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। ये वो लोग थे जो अपने-अपने घर वापस लौटना चाहते थे। बस और ट्रेन ना चलने की वजह से ये लोग पैदल ही अपने घरों को लौटने पर मजबूर हैं। इन सब चीजों को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि, सरकार के लिए 21 दिनों से ज्यादा लॉकडाउन करना काफी मुश्किल होगा, देश की अर्थव्यवस्था गिरने के साथ ही दिहाड़ी मजदूरों के लिए भी काफी मुसीबतें होगी।

बहरहाल यदि आपसे भी कोई कह रहा है या सोशल मीडिया पर लोग इस तरह का पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसमे लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की बात की जा रही है तो उस सच ना माने।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago