देश

पढ़ाई से बचने के लिए बच्चों ने निकाली ये तकनीक, ऑनलाइन क्लास से हो रहे हैं एब्सेंट !

Tiktok Viral Video: ज़माना चाहे कोई भी हो, क्लास कोई भी हो, स्कूल कोई भी क्यों ना हो लेकिन पढ़ाई से बचने के लिए बच्चे जुगाड़ निकाल ही लेते हैं। लॉकडाउन की वजह से इन दिनों हर देश में स्कूल कॉलेज आदि बंद पड़े हैं। इस बीच बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा ना आए इसलिए ऑनलाइन क्लासेज की सुविधा शुरू की गई है। लेकिन वो कहते हैं ना कि, इंसान की फितरत उसे कभी नहीं छोड़ती है। कुछ ऐसा ही इन दिनों ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करने वाले बच्चों के साथ हो रहा हैं। इन बच्चों ने पढ़ाई से बचने के लिए एक अनोखी तक़नीक निकाली है। इस तकनीक के बारे में जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर इन बच्चों द्वारा विकसित की गई इस तकनीक की खूब चर्चा हो रही है।

पढ़ाई से बचने के लिए पहले भी अपना चुके हैं लोग कई तरीके – Tiktok Viral Video

स्कूल जाने वाले बच्चों की उम्र ही ऐसी होती है कि, इस दौरान पढ़ाई में मन नहीं लगता है और इससे बचने के लिए वो हमेशा कोई ना कोई दूसरा रास्ता निकलने की फ़िराक में रहते हैं। पहले जमाने में चिट बनाकर एग्जाम हाल में ले जाना, कान में इयरफोन लगाना और पेट दर्द का बहाना बनाना आदि आम है। लेकिन अब चूँकि साल 2020 चल रहा है, टेक्नोलॉजी और संसाधनों की कमी नहीं है लोगों के पास। इसलिए तो लॉकडाउन होने के वाबजूद में ऑनलाइन क्लासेज के जरिए बच्चों को पढ़ाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि, ज़ूम नाम की वेबसाइट का उपयोग बच्चों के ऑनलाइन क्लासेज के लिए किया जा रहा हैं। लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो इस क्लासेज से बचने के लिए एक अनोखी तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े:

वीडियो को बंद करने के लिए अपना रहे हैं ये तरीका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ज़ूम क्लासेज से बचने के लिए ये बच्चे सबसे पहले अपने नाम को बदलकर “रीकनेक्टिंग” कर रहे हैं उसके बाद वीडियो क्लास से एग्जिट होकर बैकग्राउंड में अपनी वर्चुअल इमेज सेट कर रहे हैं। इससे टीचर्स को ऐसा लगता है कि, शायद इंटरनेट में कोई गड़बड़ी है जिस वजह से वीडियो रीकनेक्ट हो रहा है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि, बच्चे ऑनलाइन क्लासेस से बचने के लिए इस तकनीक की वीडियो बनाकर इसे टिकटॉक पर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि, टिकटॉक पर ये वीडियो बेहद वायरल हो रहे हैं। इन सभी वीडियो में आपको ज्यादातर चीनी बच्चे दिखाई देंगें।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago