देश

बेटी को दोबारा भेजना है स्कूल, लॉकडाउन में नौकरी गंवाने के बाद पिता बेच रहे मास्क

Man selling masks in Pune: चाहे स्कूल जाने वाले बच्चे हों, नौकरी कर रहे लोग हों या फिर बिजनेस करने वाले, हर किसी को कोरोना वायरस की वजह से बड़ी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा है। पुणे के रहने वाले 37 साल के कैलाश आउटड़े पर भी कोरोना महामारी की बहुत ही बुरी मार पड़ी है।

गंवा दी कैब ड्राइवर की नौकरी

कैब चलाकर कैलाश अपने परिवार की देखरेख कर रहे थे, लेकिन कोरोना की वजह से बिजनेस ऐसा मंद पड़ा कि उन्होंने अपनी नौकरी खो दी। ऐसे में बेटी की फीस भरने के लिए भी उनके पास जब पैसे नहीं रहे, तो स्कूल ने बेटी को निकाल दिया। मजबूरी में अब पुणे के सिंहगढ़ रोड पर मास्क बेचने के अलावा उनके पास और कोई चारा नहीं है।

Image Source – TOI

शुरू में बेची थी सब्जी

नौकरी जाने के बाद सबसे पहले कैलाश ने सब्जी बेची, लेकिन इसमें ज्यादा कमाई नहीं हो सकी, तो उन्होंने फिर मास्क बेचना शुरू कर दिया। इसी दौरान स्कूल में पढ़ रही उनकी 5 साल की बेटी को स्कूल वालों ने फीस नहीं चुका पाने की वजह से स्कूल से बाहर कर दिया।

दोबारा लौटे थे काम पर

कैलाश के मुताबिक निर्धारित समय के अंदर ही मास्क बेचने के बावजूद लॉकडाउन के समय पुलिस वालों ने उनके साथ मारपीट भी की थी, लेकिन कुछ दिन काम नहीं करने के बाद वे फिर से हिम्मत जुटाकर काम पर लौट गए थे।

यह भी पढ़े

फिर से बेटी को स्कूल भेजने के लिए

जहां उनकी कमाई कभी कैब ड्राइवर के रूप में 20 हजार से 25 हजार रुपये महीने की होती थी, वहीं अब वे मुश्किल से 500 रुपये हर दिन कमा पा रहे हैं। मकसद बस यही है कि बेटी को वे फिर से स्कूल भेज सकें।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago