Prime video
Paatal Lok Dialogues: अमेज़न प्राइम वीडियो पर बीते 15 मई को रिलीज़ हुई सीरीज “पाताल लोक” को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज के पात्र, कहानी और डायलाग को भी दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। आम जनता ही नहीं बल्कि मुंबई पुलिस भी इस सीरीज फैन हो गई है। इन दिनों पाताल लोक में बोले गए कुछ ख़ास डायलाग को लेकर सोशल मीडिया पर इसके मीम भी काफी प्रचलित हो रहे हैं। ऐसे ही कुछ मीम को मुंबई पुलिस ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इन मीम को देख कर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मुंबई पुलिस को खासतौर पर काफी कूल माना जाता है। उनके काम करने का तरीका और विशेष रूप से उनका ट्विटर हैंडल यदि आप फॉलो करते हों तो आपको भी इस बात का अंदाजा हो जाएगा। व्हाट्सऐप पर फेक न्यूज़ फैलाने का काम इन दिनों बहुत से समूहों द्वारा किया जा रहा है। ऐसे लोगों का ही माख़ौल उड़ाते नजर आए। बता दें कि, पाताल लोक का एक मुख्य कैरेक्टर इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी अक्सर कोई बात बोलने के बाद अंत में ये जरूर कहता है कि, “वैसे तो ये शास्त्रों में लिखा है लेकिन मैंने व्हाट्सऐप पर पढ़ा”, इसी डायलाग को हथियार बनाकर मुंबई पुलिस ने फेक न्यूज़ फ़ैलाने वालों पर सिकंजा कसा है। मुंबई पुलिस ने पाताल लोक के इस डायलाग का मीम ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि, “जब आप फेक न्यूज़ फैलाने वालों से पूछते हैं कि, उन्हें ये खबर कैसे मालूम हुई तो वो व्हाट्सऐप पर पढ़ने की बात बताते हैं।”
आपको बता दें कि, मुंबई पुलिस के इस ट्ववीट के बाद हज़ारों लोगों का अब तक इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया आ चुकी है। लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं और अलग -अलग भिन्न सिचुएशन के साथ भी पाताल लोक ले इस मीम को जोड़ रहे हैं। मुंबई पुलिस की इस ट्वीट पर मानो कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। लोग पाताल लोक के इसी डायलाग को नहीं बल्कि अन्य डायलाग के मीम बनाकर भी उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। आपको इन मीम और इसके कमेंट पढ़कर मज़ा जरूर आएगा। इन मीम को पढ़कर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…