देश

यूपी के चित्रकुट में सड़क निर्माण के दौरान मिली ये गुफा, रहस्य जानने के लिए सभी बैचेन

Mysterious cave found in Chitrakoot: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के चित्रकूट में तीर्थ स्थान गुप्त गोदावरी से करीब एक किलोमीटर दूर खुदाई के दौरान​ एक रहस्यमयी गुफा मिली है। गुफा मिलने से क्षेत्र में दर्शनार्थियों की भीड़ जुटने लगी है। गुफा मिलने की खबर स्थानीय लोगों को पता चलने के बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण के दौरान पत्थर हटाने पर इस गुफा का पता चला।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट के नायब तहसीलदार ने गुफा का निरीक्षण कर द्वार बंद करा दिया है। वहीं गुफा से संबंधित सारी जानकारी पुरातत्व विभाग को भेजी जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुरातत्व विभाग की टीम यहां पहुंचकर गुफा का जायजा लेगी। जिसके बाद गुफा को लेकर नए खुलासे हो सकते हैं। गुफा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने निगरानी शुरू करा दी है।

पर्यटन के लिहाज से अहम हो सकती है गुफा

Image Source – Jagran.com

मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया है कि 20 फीट तक की गहराई तक गुफा दिखाई पड़ रही है। गुफा की चौड़ाई लगभग एक मीटर बताई जा रही। अंदर अंधेरे की वजह से विशेषज्ञों की पड़ताल में ही कुछ पता चल सकेगा। लोगों का कहना है कि इस रहस्यमयी गुफा के बारे में पता लगाया जाना चाहिए। इस स्थान को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जाए।

यह भी पढ़े

बता दें, पर्यटन के लिहाज से यह गुफा महत्वपूर्ण हो सकती है। तुलसी गुफा के महंत मोहित दास के मुताबिक, तपोस्थली पर्वतों के बीच बसी है। कई पौराणिक रहस्य इनके अंदर छिपे हैं। उनके मुताबिक गुफा को लेकर मध्य प्रदेश के पुरातत्व विभाग को तुरंत इसका संज्ञान लेकर संरक्षण करना चाहिए।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago