Image Source - Live Hindustan
Mysterious cave found in Chitrakoot: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के चित्रकूट में तीर्थ स्थान गुप्त गोदावरी से करीब एक किलोमीटर दूर खुदाई के दौरान एक रहस्यमयी गुफा मिली है। गुफा मिलने से क्षेत्र में दर्शनार्थियों की भीड़ जुटने लगी है। गुफा मिलने की खबर स्थानीय लोगों को पता चलने के बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण के दौरान पत्थर हटाने पर इस गुफा का पता चला।
मध्य प्रदेश के चित्रकूट के नायब तहसीलदार ने गुफा का निरीक्षण कर द्वार बंद करा दिया है। वहीं गुफा से संबंधित सारी जानकारी पुरातत्व विभाग को भेजी जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुरातत्व विभाग की टीम यहां पहुंचकर गुफा का जायजा लेगी। जिसके बाद गुफा को लेकर नए खुलासे हो सकते हैं। गुफा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने निगरानी शुरू करा दी है।
मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया है कि 20 फीट तक की गहराई तक गुफा दिखाई पड़ रही है। गुफा की चौड़ाई लगभग एक मीटर बताई जा रही। अंदर अंधेरे की वजह से विशेषज्ञों की पड़ताल में ही कुछ पता चल सकेगा। लोगों का कहना है कि इस रहस्यमयी गुफा के बारे में पता लगाया जाना चाहिए। इस स्थान को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जाए।
यह भी पढ़े
बता दें, पर्यटन के लिहाज से यह गुफा महत्वपूर्ण हो सकती है। तुलसी गुफा के महंत मोहित दास के मुताबिक, तपोस्थली पर्वतों के बीच बसी है। कई पौराणिक रहस्य इनके अंदर छिपे हैं। उनके मुताबिक गुफा को लेकर मध्य प्रदेश के पुरातत्व विभाग को तुरंत इसका संज्ञान लेकर संरक्षण करना चाहिए।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…