Image Source: Twitter
आसमान में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिसके बारे में अभी वैज्ञानिक पूरी जानकारी इक्कठा नहीं कर पाए हैं। बीते दिनों राजस्थान के एक शहर में बम के धामके जैसी आवाज लोगों को सुनाई दी। जब उस जगह पर जाकर देखा गया तो जमीन में गड़ी एक धातु जैसी चीज दिखाई दी। लोगों का मानना है कि, इसकी आवाज लगभग दो किलोमीटर की रेंज तक लोगों को सुनाई दी थी। ताज्जुब की बात यह है कि, इस धातु को कुछ लोग उल्का पिंड बता रहे हैं। आइये जानते हैं आखिर क्या है इसकी पूरी सच्चाई।
आपको बता दें कि, राजस्थान के सांचोर शहर में गायत्री कॉलेज के नजदीक एक मैदान में आज सुबह तेज आवाज के साथ लोगों को एक धातु का टुकड़ा नजर आया। देखने वाले इसे उल्कापिंड होने का दावा कर रहे हैं। जहाँ कुछ लोग इसे मोर्टार बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे किसी जहाज का टूटा हुआ टुकड़ा होने का दावा कर रहे हैं। इस घटना के बाद जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने इस इलाके को सीज़ कर इस धातु को अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि, इस धातु के गिरने के बाद करीबन दो घंटे तक इस धातु से धुंआ निकलता रहा और यह काफी गर्म भी था। इसे छूने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी। पुलिस के जांच पड़ताल के बाद आस पास के लोगों ने बताया कि, ये धातु आसमान से गिरा है और इसका धमाका काफी तेज था। लोगों ने पुलिस को बताया कि, काफी तेज गति से ये जमीन पर गिरा और इसकी आवाज हेलीकाप्टर जैसा था और इसके साथ पंख के समान कुछ और चीजें भी जुड़ी थी।
गौरतलब है कि, इस धातु के आसमान से गिरने की बात एक व्यक्ति भी ने भी की है। उसके अनुसार उसने आसमान से इस धातु को जमीन पर गिरते देखा है। चूँकि इस धातु के गिरने के कुछ घंटों के बाद भी इसमें काफी ताप था इसलिए इसके बिस्फोटक होने की बात को भी नकारा नहीं जा सकता है। इस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि, ये धातु आसमान से एक चमक के साथ जमीन पर गिरा और उसके बाद काफी तेज धमाका हुआ जो किसी बम बिस्फोट जैसा लग रहा था। फिलहाल पुलिस ने इस धातु को एक कांच की जार में रखकर लैब टेस्टिंग के लिए भिजवा दिया है। बता दें कि, जिस जगह ये धातु गिरा था वहां जमीन में एक गड्ढा भी हो गया है। पुलिस का कहना है कि, जब वो मौके पर पहुंचे तो उन्होनें देखा कि, धातु जमीन से करीबन एक फ़ीट नीचे धंसा है। अब ये चीज सचमुच उल्का पिंड है या नहीं इस बात की अभी पुष्टि होना बाकी है।
यह भी पढ़े:
News Source: Aaj Tak
आपको बता दें कि, कई बार आसमान में एक तेज गति से भ्रमण करते तत्व नजर आते हैं जिन्हें उल्का पिंड कहा जाता है। जब ये धातुई तत्व एक वेग के साथ धरती के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो तेज गति के साथ जमीन से आकर टकराते हैं। जहाँ तक राजस्थान में हुई इस घटना की बात है तो इसकी जांच चल रही है जल्द ही इस धातु की सच्चाई सामने आ सकती है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…